न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'देवरा: पार्ट 1' के ट्रेलर में जबरदस्त अंदाज में दिखे जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान

जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म देवरा: पार्ट 1 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान जबरदस्त अवतार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से जान्हवी कपूर अपना तेलुगु डेब्यू करेंगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 10 Sep 2024 8:55:41

'देवरा: पार्ट 1' के ट्रेलर में जबरदस्त अंदाज में दिखे जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान

जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। एसएस राजामौली की आरआरआर (2022) के बाद जूनियर एनटीआर की यह पहली फिल्म है।
फैंस लंबे समय से उनकी बड़े पर्दे पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं और उनका इंतजार खत्म करते हुए एक्टर अब अपनी पैन इंडिया फिल्म देवरा: पार्ट 1 के साथ सिल्वर स्क्रीन पर छाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म का लंबे समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और अब मेकर्स ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए देवरा: पार्ट 1 का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है।

देवरा: पार्ट 1 के ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस और खूब खून-खराबे से भरपूर होने वाली है। फिल्म की बात करें तो जूनियर एनटीआर की यह फिल्म एक मास एक्शन ड्रामा है, जिसमें वह डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म में वह पहले एक ऐसे पिता की भूमिका निभाएंगे जो निडर है और सैफ अली खान से लड़ता है। दूसरे अवतार में वह सीधा-सादा और डरपोक नजर आ रहा है। ट्रेलर से पता चलता है कि देवरा (जूनियर एनटीआर) का सामना भैरा (सैफ अली खान) से होगा जो समुद्र और उसके खजाने पर कब्जा करना चाहता है।

सैफ अली खान 'देवरा- पार्ट 1' में खूंखार विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह जूनियर एनटीआर को टक्कर देते नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म में जान्हवी कपूर जूनियर एनटीआर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। फिल्म के डायरेक्टर शिवा कोराटाला हैं और फिल्म को युवासुधा आर्ट्स ने प्रोड्यूस किया है।

जूनियर एनटीआर की ये मोस्ट अवेटेड फिल्म इसी महीने यानी 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हालांकि, पहले ये फिल्म दशहरा के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में किन्हीं कारणों से फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई।

गौरतलब है कि जूनियर एनटीआर आखिरी बार 2022 की मेगा ब्लॉकबस्टर आरआरआर में नजर आए थे। जिसने ऑस्कर में भी धमाल मचाया था। फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड जीता था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री