न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जूनियर एनटीआर, जान्हवी व सैफ की ‘देवरा पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, आलिया ने किया इस फिल्म का प्रमोशन

साउथ इंडियन स्टार जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान की फिल्म 'देवरा' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 10 Sep 2024 7:13:13

2 News : जूनियर एनटीआर, जान्हवी व सैफ की ‘देवरा पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, आलिया ने किया इस फिल्म का प्रमोशन

साउथ इंडियन स्टार जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान की फिल्म 'देवरा पाट' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। आज मंगलवार (10 सितंबर) को इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म हाई ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस और ढेर सारे खून-खराबे से भरी होने वाली है। यह एक मास एक्शन ड्रामा है, जिसमें एनटीआर डबल रोल में दिखाई देंगे।

वे पहले पिता के रोल में होंगे, जो निडर और साहसी है और सैफ से जंग लड़ता है। दूसरे अवतार में एनटीआर साधारण और डरपोक लग रहे हैं। देवरा (जूनियर एनटीआर) संदर पर कब्जा करने की चाहत रखने वाले भैरा (सैफ) के सामने होंगे, जो सबके खून का प्यासा है। सैफ खूंखार विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे। जान्हवी, एनटीआर के साथ रोमांस फरमाती नजर आएंगी। इसके दो गाने रिलीज किए जा चुके हैं, जिसमें एनटीआर-जान्हवी की शानदार कैमेस्ट्री देखने को मिली थी।

फिल्म के डायरेक्टर सिवा कोराताला हैं और इसे युवासुधा आर्ट्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले फिल्म दशहरा पर रिलीज होनी थी, लेकिन कुछ कारणों से आगे खिसका दी गई। बता दें एनटीआर की पिछली फिल्म 2022 में आई RRR थी, जो सुपरहिट रही थी। फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवार्ड मिला था।

जूनियर एनटीआर के साथ ‘देवरा’ और ‘जिगरा’ का प्रमोशन करती दिखीं आलिया

‘देवरा’ जल्द ही रिलीज होने वाली है, ऐसे में इसका जोर-शोर से प्रमोशन हो रहा है। इसके प्रमोशन में जूनियर एनटीआर के साथ आलिया भट्ट भी शामिल हो गई हैं। हाल ही में प्रमोशन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें एनटीआर के साथ आलिया और फिल्ममेकर करण जौहर को देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर इसकी फोटो और वीडियो वायरल हैं। कई लोग यह अंदाजा लगाने लगे कि क्या आलिया ‘देवरा’ में कैमियो करती हुई दिखाई देंगी?

सच ये है कि आलिया, एनटीआर के साथ मिलकर ‘देवरा’ और अपनी फिल्म ‘जिगरा’ का क्रॉस प्रमोशन कर रही हैं। दोनों फिल्में जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार हैं। ‘जिगरा’ 11 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है, जबकि ‘देवरा’ 27 सितंबर को। उल्लेखनीय है कि आलिया और एनटीआर की जोड़ी ने एसएस राजामौली की फिल्म ‘RRR’ में साथ काम किया था।

तब से दोनों एक-दूसरे को जानते हैं और अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में ‘जिगरा’ का टीजर ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे खूब पसंद किया गया। ‘जिगरा’ में आलिया के साथ वेदांग रैना लीड रोल में हैं जो एक्ट्रेस के भाई बने हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री