न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जुनैद को है पिता के लिए ऐसी बात कहने का पछतावा, सिराज के साथ रिश्ते पर ऐसा बोलीं माहिरा की मां

सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान इन दिनों उनकी आगामी फिल्म 'लवयापा' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Jan 2025 2:23:24

2 News : जुनैद को है पिता के लिए ऐसी बात कहने का पछतावा, सिराज के साथ रिश्ते पर ऐसा बोलीं माहिरा की मां

सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान इन दिनों उनकी आगामी फिल्म 'लवयापा' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। इसमें जुनैद के साथ दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी व फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर हैं। जुनैद पिछले दिनों 'लवयापा' के प्रमोशन के लिए पिता व खुशी के साथ रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के ग्रैंड फिनाले में पहुंचे थे। वहां जुनैद ने सलमान से आमिर को लेकर ऐसी बात कह दी, जिसका उन्हें पछतावा है।

दरअसल शो के एक मजेदार सेगमेंट में सलमान और आमिर ने फोन एक्सचेंज किए। तब आमिर ने सलमान को उनके पिछले रिश्तों के बारे में चिढ़ाया। तब जुनैद भी मजाक के मूड में आ गए और सलमान से कहा कि आपको फोन में मेरे पिता की पूर्व पत्नियों के अपशब्द मिल सकते हैं। अब जुनैद ने बॉलीवुड बबल के साथ एक इंटरव्यू में इस टिप्पणी पर खेद जताया है। जुनैद ने कहा कि मेरा मतलब है, शायद यह थोड़ा बेतुका था। नहीं, मेरा मतलब है, वे दोनों बहुत, बहुत वरिष्ठ अभिनेता हैं, इसलिए मुझे लगता है कि मुझे थोड़ा और सही व्यवहार करना चाहिए था।

वे दोनों 40 सालों से ऐसा कर रहे हैं और दोनों शानदार हैं। इसलिए शायद मुझे खुद से व्यवहार करना चाहिए था। दरअसल जब सलमान ने आमिर का फोन चेक किया तो जुनैद ने चुटकी लेते हुए कहा था, 'मुझे आपके फोन में क्या दिख रहा है? या तो रीना या किरण ने आपको मैसेज किया होगा। तो 2-2 एक्स वाइव्स की गालियां पढ़ पाओगे आप। बता दें सलमान और आमिर ने राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘अंदाज अपना-अपना’ में साथ काम किया था।

उल्लेखनीय है कि आमिर की दो शादियां हुईं और दोनों ही टूट गईं। उनकी पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता के साथ हुई थी। उनके बेटा जुनैद और बेटी आयरा खान हैं। साल 2002 में उनका तलाक हो गया। साल 2005 में आमिर और फिल्ममेकर किरण राव विवाह बंधन में बंध गए। उनके एक बेटा आजाद है। साल 2021 में आमिर व किरण भी अलग हो गए।

junaid khan,actor junaid khan,aamir khan,junaid aamir,Salman Khan,loveyapa,bigg boss 18,bb 18,mahira sharma,actress mahira sharma,mohammed siraj,sanya sharma

माहिरा शर्मा और सिराज खान के रिलेशनशिप को लेकर लग रही हैं अटकलें

एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 13’ फेम माहिरा शर्मा इस समय खबरों में हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें फैंस के साथ शेयर करना पसंद है। अब कहा जा रहा है कि माहिरा भारतीय क्रिकेटर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को डेट कर रही हैं। दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं। सिराज ने नवंबर में माहिरा की एक पोस्ट भी लाइक की थी, जिसके बाद इन खबरों को और हवा मिल गई।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार दोनों फिलहाल एक-दूसरे को जानने की कोशिश रहे हैं। अब इन खबरों पर माहिरा की मां सानिया शर्मा की रिएक्शन सामने आई है। टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में जब सानिया से माहिरा-सिराज के रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये क्या बोल रहे हैं आप। ऐसा कुछ भी नहीं है। लोग तो कुछ भी बोलते हैं। अभी मेरी बेटी सेलिब्रिटी है, तो लोग अपना मुंह खोलके, किसी से भी उसका नाम जोड़ देंगे, तो हम क्या उसे मान लें।

ये खबर पूरी तरह से झूठ है। उल्लेखनीय है कि माहिरा ने पूर्व में एक्टर पारस छाबड़ा को डेट किया था। दोनों ‘BB 13’ में साथ दिखाई दिए थे और वहीं से उनके रिश्ते की शुरुआत भी हुई थी। उन्होंने 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। दूसरी ओर, हाल ही सिराज का नाम फेमस सिंगर आशा भोसले की पोती जनाई भोसले के साथ जुड़ा था। बाद में जनाई ने सिराज को भाई बताते हुए रिलेशनशिप की खबरों पर विराम लगा दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ