Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जुलाई 2025 बॉक्स ऑफिस: ₹1430 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सैयारा–महावतार नरसिम्हा का 45% योगदान; जनवरी–जुलाई कुल ₹7175 करोड़

जुलाई 2025 इंडियन बॉक्स ऑफिस के लिए अब तक का सबसे शानदार महीना साबित हुआ है। इस महीने रिलीज़ हुई फिल्मों में सैयारा सबसे आगे रही, जिसने बाकी सभी को पीछे छोड़ दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 19 Aug 2025 10:06:55

जुलाई 2025 बॉक्स ऑफिस: ₹1430 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सैयारा–महावतार नरसिम्हा का 45% योगदान; जनवरी–जुलाई कुल ₹7175 करोड़

इंडियन बॉक्स ऑफिस हर साल सैकड़ों फिल्मों के साथ दर्शकों के सामने नया जादू बिखेरता है। इसमें ओटीटी पर आने वाली फिल्में और वेब सीरीज़ शामिल नहीं होतीं, फिर भी केवल थिएटर रिलीज़ से ही सालाना कमाई का आंकड़ा अरबों रुपये तक पहुँच जाता है। इस वक्त घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में वार 2 और कुली का बोलबाला है, जिन्होंने मिलकर 400 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है।

वहीं, ऑरमैक्स मीडिया की ताज़ा रिपोर्ट बताती है कि जुलाई 2025 इंडियन बॉक्स ऑफिस के लिए अब तक का सबसे शानदार महीना साबित हुआ है। इस महीने रिलीज़ हुई फिल्मों में सैयारा सबसे आगे रही, जिसने बाकी सभी को पीछे छोड़ दिया। आइए नज़र डालते हैं जुलाई में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप फिल्मों और जनवरी से जुलाई 2025 तक की कुल कमाई पर।

7 महीनों में बॉक्स ऑफिस का धमाका


ऑरमैक्स मीडिया की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई 2025 इंडियन बॉक्स ऑफिस के लिए सबसे सुनहरा महीना साबित हुआ है। इस महीने रिलीज़ हुई फिल्मों ने मिलकर लगभग 1430 करोड़ रुपये की कमाई की। जनवरी से जुलाई 2025 तक का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 7175 करोड़ रुपये पहुँच चुका है, जो साल 2024 के पहले सात महीनों की तुलना में करीब 22% अधिक है। अनुमान लगाया जा रहा है कि साल 2025 के अंत तक बॉक्स ऑफिस का आंकड़ा 12,000 करोड़ रुपये के पार जा सकता है और यह साल 2023 (12,226 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड भी तोड़ सकता है। गौरतलब है कि साल 2023 में शाहरुख खान की तीन बड़ी फिल्मों पठान, जवान और डंकी ने अकेले ही 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था।

जुलाई 2025: बना सबसे बड़ी कमाई वाला महीना

ऑरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ जुलाई 2025 में रिलीज हुई फिल्मों ने मिलकर ₹1,430 करोड़ कमाए। यह किसी भी महीने की अब तक की सबसे बड़ी कमाई है। इस कमाई में सबसे बड़ा योगदान सैयारा और महावतार नरसिम्हा का रहा, जिन्होंने मिलकर 45% बॉक्स ऑफिस शेयर हासिल किया।

जुलाई 2025 की टॉप 10 कमाऊ फिल्में (घरेलू बॉक्स ऑफिस)

1. सैयारा – ₹392 करोड़

2. महावतार नरसिम्हा – ₹259 करोड़

3. जुरासिक वर्ल्ड रिबर्थ – ₹125 करोड़

4. हरी हरा वीरा मल्लू – ₹102 करोड़

5. सू फ्रॉम सो – ₹85 करोड़

6. थलाइवन थलाइवा – ₹72 करोड़

7. किंगडम – ₹65 करोड़

8. मेट्रो... इन दिनों – ₹62 करोड़

9. सुपरमैन – ₹61 करोड़

10. द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स – ₹43 करोड़

भाषा के आधार पर कमाई


• हिंदी – 40%

• तेलुगू – 19%

• तमिल – 15%

• हॉलीवुड (इंग्लिश डब सहित) – 12%

• मलयालम – 8%

• अन्य भाषाएँ – 6%

यह आंकड़े दिखाते हैं कि हिंदी सिनेमा अभी भी सबसे आगे है, लेकिन साउथ की फिल्मों और हॉलीवुड की पकड़ भी लगातार मज़बूत हो रही है।

हॉलीवुड ने भी जमाया रंग

जुलाई 2025 में सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई। द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स, जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ और सुपरमैन जैसी तीन हॉलीवुड फिल्में महीने की टॉप 10 कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में शामिल रहीं।

भाषा के हिसाब से देखा जाए तो 40% कमाई हिंदी फिल्मों से हुई, जबकि तेलुगू ने 19%, तमिल ने 15%, हॉलीवुड ने 12%, मलयालम ने 8% और अन्य भाषाओं ने 6% योगदान दिया।

वहीं, साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म अब तक छावा रही है, जिसने सैकनिल्क के मुताबिक 601 करोड़ रुपये का घरेलू कारोबार किया। इसके बाद सैयारा का नंबर आता है। हालांकि, हाल ही में रिलीज़ हुई दो बड़ी फिल्में वॉर 2 और कूली भले ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कर चुकी हैं, लेकिन इनके लिए 600 करोड़ का आंकड़ा पार करना आसान नहीं दिख रहा।

जुलाई 2025 की टॉप 10 फिल्मों में तीन हॉलीवुड रिलीज़ भी शामिल हैं –

• जुरासिक वर्ल्ड रिबर्थ (₹125 करोड़)

• सुपरमैन (₹61 करोड़)

• द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स (₹43 करोड़)

ये फिल्में साफ़ करती हैं कि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड की पकड़ मज़बूत होती जा रही है।

साल 2025 की अब तक की सबसे कमाऊ फिल्में


• छावा – ₹601 करोड़

• सैयारा – ₹392 करोड़

• महावतार नरसिम्हा – ₹259 करोड़

छावा अभी भी 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी हुई है।

वॉर 2 और कुली का जलवा

फिलहाल घरेलू बॉक्स ऑफिस पर वॉर 2 और कुली का जोरदार दबदबा देखने को मिल रहा है। दोनों फिल्मों ने संयुक्त रूप से 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। हालांकि, ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि इन फिल्मों के लिए छावा जैसी 600 करोड़ से ऊपर की कमाई वाली श्रेणी में शामिल होना आसान नहीं होगा।

साल 2025 का बॉक्स ऑफिस अब तक बेहद सुनहरा रहा है। जनवरी से जुलाई तक की शानदार कमाई और जुलाई का ऐतिहासिक प्रदर्शन देखकर यह तय है कि इस साल इंडियन बॉक्स ऑफिस कई रिकॉर्ड तोड़ेगा। अगस्त में प्रदर्शित हुई वॉर 2 और कुली ने बॉक्स ऑफिस को आशान्वित किया है। अब सबकी निगाहें वर्ष के आखिरी तिमाही में प्रदर्शित होने वाली कुछ मध्यम और बड़े बजट की फिल्मों पर टिकी हैं, जिनसे नए आयाम स्थापित होने की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका