न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सचिन से अलग होने की खबर पर जूही की बेटी ने दी थी ऐसी रिएक्शन, कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस जूही परमार (43) ने टीवी की दुनिया में काफी शौहरत हासिल की है। जूही के शो को फैंस ने खूब प्यार दिया। वह लंबे वक्त से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 18 Oct 2024 11:12:45

सचिन से अलग होने की खबर पर जूही की बेटी ने दी थी ऐसी रिएक्शन, कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस जूही परमार (43) ने टीवी की दुनिया में काफी शौहरत हासिल की है। जूही के शो को फैंस ने खूब प्यार दिया। वह लंबे वक्त से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर हैं। जूही की निजी जिंदगी पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2009 में एक्टर सचिन श्रॉफ के साथ शादी की थी। सचिन इन दिनों ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल में ‘तारक’ की भूमिका में नजर आ रहे हैं। जूही और सचिन का साल 2018 में तलाक हो चुका है।

अब मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट में जूही ने अपनी टूटी शादी पर बात करते हुए बताया कि उन्होंने तलाक के बारे में बेटी समायरा (11) को कैसे समझाया था। रुबीना ने जूही से पूछा कि सचिन से अलग होने की खबर अपनी बेटी को कैसे दी। जूही ने कहा कि मैंने ध्यान रखा कि समायरा को कभी ऐसा न लगे कि परिवार साथ नहीं है। जब वो उस एज में थी जहां वो सिंड्रैला की कहानी पढ़ती थी, मैंने उसे प्रिंस और प्रिंसेज की कहानी की तरह बताया था।

मैंने उससे कहा जब तक हैपिली एवर आफ्टर नहीं होता तो स्टोरी अभी बाकी है। यह अभी भी चल रही है। समायरा समझ गई और उसने कभी सवाल नहीं किया। उसने इस चीज को कभी बुरी तरह से नहीं लिया। मैंने उससे कहा कि तुम्हें इस बात से शर्मिंदगी महसूस करने की जरूरत नहीं, यह हमारी रियलिटी है। एक बार समायरा ने यूट्यूब पर एक वीडियो देखा, जिसमें हमारे तलाक को सनसनीखेज तरीके से दिखाया गया था।

वह फोन पर खेल रही थी, उसमें एक यूट्यूब का वीडियो था मेरे और उनके बारे में छपा था। उसमें कुछ-कुछ लिखा था जो झूठ को भी सच बनाने को बताते हैं। तो वो मेरे पास आई, कहती, ममा ममा, मैंने यूट्यूब पर ये वीडियो देखा है। अब सबको पता चल जाएगा। मैंने कहा, सबको पता है। इसको छिपानी की जरूरत नहीं है। यह हमारा सच है। क्या तुमको इस पर शरम आती है? वह बोली, नहीं।

juhi parmar,actress juhi parmar,sachin shroff,actor sachin shroff,juhi sachin,samayra,juhi kumkum,bigg boss 5,juhi casting couch

जूही परमार जब 17 साल की थीं, तो एक चैनल हेड ने कहा था...

जूही परमार को कास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ा। तब जूही 17 साल की थीं और उन्होंने इसके लिए साफ मना कर दिया। जूही ने कहा कि उन दिनों मेरे करिअर की शुरुआत थी। ऐसे में मुझे चैनल हेड ने टू-पीस बिकिनी पहनकर शूटिंग करने के लिए कहा था। उसने कहा कि पॉपुलर होने के लिए आपको कॉम्प्रोमाइज करना पड़ेगा। हालांकि मैंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। मेरे इस जवाब को सुनकर चैनल हेड भड़क गए थे।

इसके बाद उन्होंने मुझसे कहा था कि अगर आप ऐसा नहीं करेंगी, तो क्या आपको लगता है कि आप इस इंडस्ट्री में टिक पाएंगी। तब मैंने कहा कि मैं कॉम्प्रोमाइज नहीं करूंगी। अगर मैं इस इंडस्ट्री में नहीं टिक पाई तो मैं खुशी-खुशी घर चली जाऊंगी और फिर मैं यह कहकर वहां से चली गई। इसके बाद मुझे कई शो के ऑफर आने लगे और मैंने 2 साल के अंदर अपनी कमाई से गाड़ी तक खरीद ली।

ऐसे में उस शख्स को मुंहतोड़ जवाब भी मिल गया। बता दें साल 2003 में जूही ने मिस राजस्थान ब्यूटी पेजेंट का खिताब जीता था। उन्हें टीवी शो 'कुमकुम' से पहचान मिली। जूही ने से साल 2012 में ‘बिग बॉस 5’ की ट्रॉफी जीती थी। आखिरी बार उन्हें वेब सीरीज 'ये मेरी फैमिली 2' में देखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री