न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आमिर की अम्मी के 90वें जन्मदिन पर पार्टी में पहुंचीं जूही, जुनैद की ‘महाराज’ पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

सुपरस्टार आमिर खान की मां जीनत हुसैन गुरुवार (13 जून) को 90 साल की हो गईं। इस मौके पर 59 वर्षीय आमिर ने एक ग्रैंड पार्टी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 14 Jun 2024 11:22:05

2 News : आमिर की अम्मी के 90वें जन्मदिन पर पार्टी में पहुंचीं जूही, जुनैद की ‘महाराज’ पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

सुपरस्टार आमिर खान की मां जीनत हुसैन गुरुवार (13 जून) को 90 साल की हो गईं। इस मौके पर 59 वर्षीय आमिर ने एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया, जिसमें परिवार के कुछ बेहद ही खास लोगों को आमंत्रित किया गया था। आमिर की सबसे करीबी दोस्त में से एक एक्ट्रेस जूही चावला ने भी पार्टी अटैंड की। जूही ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आमिर के घर हुई ग्रैंड पार्टी से एक फोटो शेयर की है।

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपलोड की गई इस तस्वीर में जूही को होस्ट और दोस्त के साथ पोज देते देखा जा सकता है। जूही ने रेड और वाइट सलवार कमीज पहना था और वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी ओर आमिर ऑफ वाइट शेरवानी में नजर आए। जूही ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “अम्मी के खास जन्मदिन वाले दिन मैं सभी परिवार से मिलकर खुश हूं।” उल्लेखनीय है कि आमिर और जूही ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिसमें ‘कयामत से कयामत तक’ से लेकर ‘इश्क’ जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। पिछले कुछ सालों में दोनों एक-दूसरे के परिवार की तरह बन गए हैं।

पूर्व में खबरें आई थीं कि आमिर अपनी अम्मी के जन्मदिन पर देश के विभिन्न हिस्सों से 200 लोगों को बुलाने वाले हैं। हालांकि अभी यह खुलासा नहीं हुआ कि इस जश्न में कितने लोग शामिल हुए। बता दें कि जीनत पिछले कुछ महीनों से बीमार थीं। वह हाल में ठीक हुई हैं। आमिर अपनी अम्मी के काफी करीब हैं। आमिर की दूसरी एक्स वाइफ किरण राव ने भी जीनत की तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। आमिर की बेटी आयरा ने दादी को बर्थडे विश कर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।

aamir khan,superstar aamir khan,aamir mother birthday,juhi chawla,aamir juhi,kiran rao,ira khan,maharaj movie,junaid khan

आमिर के बेटे जुनैद खान की पहली फिल्म है ‘महाराज’, नेटफ्लिक्स पर होनी है रिलीज

आमिर खान के बेटे जुनैद खान की पहली फिल्म ‘महाराज’ मुश्किल में फंस गई है क्योंकि विश्व हिंदू परिषद (VHP) इसकी रिलीज के खिलाफ है। यह फिल्म वैष्णव समुदाय के एक धार्मिक प्रमुख के इर्द-गिर्द घूमती है और वीएचपी ने अदालत से फिल्म की रिलीज पर प्रतिबंध लगाने की अपील की थी क्योंकि यह धार्मिक भावनाओं को आहत कर रही थी।

गुरुवार को गुजरात हाईकोर्ट ने फिल्म पर 18 जून तक रोक लगाने का आदेश दिया है। ‘महाराज’ 14 जून को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली थी। ‘महाराज’ को लेकर अहमदाबाद और मुंबई हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। ईटाइम्स में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि कुछ भक्तों और पुष्टिमार्गीय वैष्णव पंथ के अनुयायियों ने गुजरात उच्च न्यायालय में याचिका दायर की, जिस पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, फिल्म के निर्माता यश राज फिल्म्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को नोटिस जारी किया गया।

हाईकोर्ट ने 18 जून तक के लिए ‘महाराज’ के ओटीटी और मीडिया प्रसारण पर रोक लगा दी है। फिल्म में जुनैद के साथ जयदीप अहलावत और शरवरी वाघ भी अहम किरदार निभा रहे हैं। बता दें कि जुनैद एक और बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस सई पल्लवी नजर हैं। फिल्म की शूटिंग जापान में की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क