न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तमिल सिनेमा की ओर मुड़े Ju. NTR, जेलर के निर्देशक से मिलाया हाथ, पहले प्रशांत नील का थामा था दामन

आरआरआर के बाद देवरा पार्ट 1 में नजर आए दक्षिण भारत के ख्यातनाम अभिनेता जूनियर एनटीआर अब तेलुगू के साथ-साथ तमिल फिल्मों में भी अपना भाग्य आजमाने जा रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 10 Nov 2024 7:26:23

तमिल सिनेमा की ओर मुड़े Ju. NTR, जेलर के निर्देशक से मिलाया हाथ, पहले प्रशांत नील का थामा था दामन

आरआरआर के बाद देवरा पार्ट 1 में नजर आए दक्षिण भारत के ख्यातनाम अभिनेता जूनियर एनटीआर अब तेलुगू के साथ-साथ तमिल फिल्मों में भी अपना भाग्य आजमाने जा रहे हैं। इन दिनों हिन्दी सिनेमा के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स के साथ अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म वॉर 2 के जरिये हिन्दी फिल्मों में अपनी पारी शुरू कर चुके हैं। वॉर 2 में जूनियर एनटीआर को अयान मुखर्जी आधुनिक तकनीक में गुणवान खलनायक के रूप में पेश किया है, जिसका मुकाबला ऋतिक रोशन उर्फ कबीर को करना है।

वॉर 2 अपनी स्टार कास्ट और बजट के चलते आगामी वर्ष की सबसे बड़ी बहुप्रतीक्षित फिल्म है। वॉर को निर्देशक सिद्धार्थ आनन्द ने निर्देशित किया था लेकिन वॉर 2 के निर्देशन की जिम्मेदारी आदित्य चोपड़ा धर्मा प्रोडक्शन के साथ रहे निर्देशक अयान मुखर्जी को सौंपी हैं। अयान ने दर्शकों को बेहतरीन फिल्में दी हैं। उनकी अन्तिम निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र थी, जिसका दूसरा भाग वे वॉर 2 के बाद शुरू करेंगे।

जूनियर एनटीआर ने कुछ ही समय पहले निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म को अपनी स्वीकारोक्ति दी है। और अब जो समाचार प्राप्त हो रहे हैं उनके अनुसार उन्होंने एक और फिल्म के लिए गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर देने वाले निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार के साथ हाथ मिलाया है। रिपोर्टों के अनुसार, अभिनेता ने निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार के साथ एक फिल्म को फाइनल कर लिया है। निर्देशक ने आरआरआर स्टार के साथ फिल्म के कुछ विचार साझा किए, जिसके बाद उन्होंने फिल्म को लॉक कर दिया।

चेन्नई में फिल्म देवरा के प्रमोशन के दौरान जूनियर एनटीआर ने तमिल सिनेमा में काम करने की इच्छा जताई थी। इसके साथ ही उन्होंने निर्देशक वेत्रिमारन से भी उनके साथ सहयोग करने की अपील की थी। अब ऐसा लग रहा है कि अभिनेता तमिल सिनेमा में काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

जूनियर एनटीआर को आखिरी बार देवरा-1 में देखा गया था। इस फिल्म में अभिनेता के दो किरदार थे। यह फिल्म देवरा नामक एक व्यक्ति पर केंद्रित है जो एख गांव का मुखिया है और तस्करी में शामिल होता है। बाद में वह गलत काम छोड़ने का फैसला करता है और अन्य लोगों को गलत काम में शामिल होने से रोकता है। ऐसा करने से कई लोगों से उसकी दुश्मनी बढ़ जाती है। यह सब देखते हुए देवरा एक भूत बनने का फैसला लेता है जो लोगों को गलत काम करने से रोकता है। इसके लिए उसे अपने परिवार को भी छोड़ना पड़ता है।

देवरा-1 में जूनियर एनटीआर ने पिता और पुत्र दोनों की ही भूमिका निभाई थी। उनके अलावा इस फिल्म में सैफ अली खान, जाह्नवी कपूर, प्रकाश राज, श्रीकांत, श्रुति मराठे, जरीना वहाब, शाइन टॉम चाको भी मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी उपलब्ध है। वहीं दूसरी तरफ निर्देश नेल्सन दिलीपकुमार को आखिरी बार रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर का निर्देशन करते हुए देखा गया था।

पिछले दिनों रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर रही फिल्म जेलर के दूसरे भाग की चर्चाओं से बाजार गर्म रहा था। बताया जा रहा है कि नेल्सन दिलीप कुमार ने इस फिल्म के दूसरे भाग की स्क्रिप्ट को लॉक कर दिया है और यह जल्द ही फ्लोर पर जाने की तैयारी में हैं। इस भाग में भी रजनीकांत ही केन्द्रीय भूमिका में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री