साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का एक वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद जो लोग जूनियर एनटीआर की अदाकारी के दीवाने है वे अब उनकी सादगी के भी कायल हो जाएंगे। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जूनियर एनटीआर अपने फैंस के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा हैं।














