डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म RRR ने रिलीज के बाद सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था। रिलीज के 24 दिन बाद भी ये फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) के लीड रोल वाली इस फिल्म ने 1000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। साथ ही फिल्म के हिंदी वर्जन को भी दर्शकों का जबरदस्त रिसपॉन्स मिला है। वहीं, अब इस फिल्म के हीरो जूनियर एनटीआर (Jr NTR) दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक्टर जूनियर एनटीआर ने हनुमान दीक्षा ले ली है। जूनियर एनटीआर ने करीब 21 दिनों तक नंगे पैर रहने का प्रण लिया है। एक्टर का एक फोटो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस फोटो में वो भगवा रंग का कुर्ता-पायजामा पहने, गले में माला और माथे पर तिलक लगाए दिख रहे हैं।














