न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या इस बार भी JR NTR के लिए लकी साबित होगा जापान?, यह फिल्म होगी रिलीज

जूनियर एनटीआर भले ही हाल के वर्षों में हिंदी ऑडियंस के बीच चर्चा में आए हों, लेकिन वह लंबे समय से साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Feb 2025 10:14:08

क्या इस बार भी JR NTR के लिए लकी साबित होगा जापान?, यह फिल्म होगी रिलीज

साउथ सुपरस्टार और ऑस्कर विजेता फिल्म RRR का हिस्सा रह चुके अभिनेता जूनियर एनटीआर ने साल 2024 में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म देवरा के साथ दर्शकों के सामने आए थे। यह एक पैन इंडिया फिल्म थी, जिसे कई भाषाओं में रिलीज किया गया था। भले ही फिल्म का बजट काफी बड़ा था, लेकिन यह उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। हालांकि, भारत के साथ-साथ विदेशों में भी देवरा ने कुछ हद तक कमाई की थी, लेकिन रिलीज के समय यह फिल्म जापान में प्रदर्शित नहीं हुई थी। अब मेकर्स ने देवरा को जापानी सिनेमाघरों में रिलीज करने की पूरी तैयारी कर ली है। साथ ही, फिल्म की जापान रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है।

जूनियर एनटीआर के लिए लकी साबित हुआ है जापान

जूनियर एनटीआर भले ही हाल के वर्षों में हिंदी ऑडियंस के बीच चर्चा में आए हों, लेकिन वह लंबे समय से साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार रहे हैं। खास बात यह है कि उनकी फिल्में जापान में भी रिलीज होती रही हैं और वहां उन्हें जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलता है। अब उनकी फिल्म देवरा को भी जापानी सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

जूनियर एनटीआर की जापान में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, जिसका फायदा देवरा को भी मिलने की उम्मीद है। यह फिल्म जापान में 28 मार्च 2025 को रिलीज होगी। इसके अलावा, खुद जूनियर एनटीआर इसके प्रमोशन के लिए 22 मार्च को जापान का दौरा कर सकते हैं। इससे पहले उनकी फिल्में RRR और स्टूडेंट नंबर 1 को जापान में शानदार रिस्पॉन्स मिला था, ऐसे में देवरा के भी वहां अच्छी कमाई करने की उम्मीद जताई जा रही है।

देवरा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

देवरा फिल्म की बात करें तो यह 300 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने भारत में 329 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन 421 करोड़ रुपये तक पहुंचा था।

अब सवाल यह है कि क्या जापान में रिलीज होने के बाद देवरा 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर पाएगी या नहीं? फिलहाल, जापान में इसकी रिलीज में अभी एक महीने का समय बाकी है, और दर्शकों की प्रतिक्रिया पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ