न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देशभक्ति से सराबोर होगी बॉर्डर-2, रियल लोकेशन्स पर होगी शूट

गदर-2 से पहले सनी देओल को निर्माताओं ने भुला दिया था। एक अरसे से सनी देओल सफलता के लिए तरस रहे थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 24 Jun 2024 10:40:18

देशभक्ति से सराबोर होगी बॉर्डर-2, रियल लोकेशन्स पर होगी शूट

सनी देओल के फिल्मी करियर में गदर-2 ने वही भूमिका निभाई जो कभी अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी धर्मेन्द्र की फिल्म हुकूमत ने धर्मेन्द्र के करियर में निभाई थी। हुकूमत अनिल शर्मा की धर्मेन्द्र के साथ पहली फिल्म थी, जो उन्होंने बनाई थी। हुकूमत 1987 की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। यहाँ तक की बहुप्रचारित मिस्टर इंडिया से भी ज्यादा कमाई करने में सफल रही। यह फिल्म व्यवसायिक रूप से काफी सफल रही और इसने लगभग ₹11 करोड़ की कमाई की जो उस समय के हिसाब से बहुत बड़ी रकम थी। यह फिल्म भारतीय फिल्म के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई। धर्मेन्द्र ने बेहतरीन संवाद अदायगी और अपने अभिनय में क्रोध और भावना का शानदार सम्मिश्रण से अपनी बेजोड़ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सदाशिव अमरापुरकर ने भी अपने अभिनय में क्रूरता की नयी मिसाल कायम की। यह निर्देशक अनिल शर्मा की पहली सफल एवं हिट फिल्म थी।

कमोबेश यही स्थिति सनी देओल की हुई है। गदर-2 से पहले सनी देओल को निर्माताओं ने भुला दिया था। एक अरसे से सनी देओल सफलता के लिए तरस रहे थे। ऐसे समय में गदर-2 आई और इसकी सफलता ने उनके थम गए करियर को एक नई रफ्तार दी है। गदर 2 ब्लॉकबस्टर होने के बाद से सनी देओल के फैन्स उनकी बाकी फिल्मों के आने का इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों बॉर्डर 2 की घोषणा से सनी के प्रशंसक बहुत उत्तेजित हैं। इस फिल्म को जेपी दत्ता लिख रहे हैं। बॉर्डर-2 की कहानी को लेकर दर्शकों में काफी चाह है। कयास लग रहे थे कि यह बॉर्डर फिल्म का सीक्वल यानी आगे की कहानी होगी। अब जेपी दत्ता ने बताया है कि बॉर्डर 2 में क्या दिखाया जाएगा।

बॉर्डर 2 की कहानी पर पहले सोर्सेज के हवाले से हिंट मिल चुकी है। अब ईटाइम्स से बातचीत में जेपी दत्ता ने फिल्म पर बात की। उन्होंने बताया कि बॉर्डर 2 की कहानी 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान वॉर के दौरान लड़े गए दूसरे युद्धों पर होगी। उन्होंने कहा कि सेना की बहादुरी और देशभक्ति की कहानियां देश के लोग पसंद करते हैं और ये हमेशा रिलीवेंट रहती हैं। जेपी दत्ता ने अपने एक्टर्स की तारीफ की और कहा कि उन लोगों ने बहुत मेहनत की थी। किरदार बखूबी निभाए थे।

जेपी दत्ता ने बताया कि बॉर्डर 2 पहले पार्ट की तरह सेंसिबिलिटीज से बनाई जाएगी, जिसे देखकर लोग आर्मी जॉइन करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि इसमें जबरदस्त देशभक्ति का जज्जा दिखाई देगा। बॉर्डर 2 में सेना के दूसरे हिस्सों जैसे एयरफोर्स का योगदान दिखाया जाएगा। बॉर्डर 2 को निर्देशक अनुराग सिंह निर्देशित करने जा रहे हैं। अनुराग सिंह इससे पहले अक्षय कुमार की करण जौहर निर्मित केसरी का निर्देशन कर चुके हैं। बॉर्डर 2 में फिलहान दो सितारों के नाम की घोषणा हुई जिनमें सनी देओल और आयुष्मान खुराना शामिल हैं। लेकिन इनके किरदार क्या होंगे इस बात की जानकारी नहीं दी गई है।

'बॉर्डर 2' की घोषणा करते हुए बताया गया है कि इसे टी-सीरीज के भूषण कुमार और कृषण कुमार के साथ जेपी दत्ता और निधि दत्ता पोड्यूस कर रहे हैं।

'बॉर्डर 2' को सबसे बड़ी वॉर फिल्म बनाना चाहती हैं निधि दत्ता

जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ही अब पिता की फिल्ममेकिंग का सारा कारोबार संभालती हैं। वह लंबे समय से 'बॉर्डर 2' की स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं। निधि इस सीक्वल फिल्म को मास्टरपीस बनाना चाहती हैं। यह वाजिब भी है, क्योंकि साल 1997 में रिलीज 'बॉर्डर' एक आइकॉनिक फिल्म है। ऐसे में निधि की तैयारी सीक्वल के तौर पर देश की सबसे बड़ी वॉर फिल्म बनाना है। इसके लिए वह दो साल से अधिक समय से रिसर्च कर रही हैं।

'बॉर्डर 2' की कहानी

साल 1997 में रिली 'बॉर्डर' भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर थी। 'बॉर्डर 2' की कहानी भी 1971 के युद्ध पर ही आधारित होगी। लेकिन इसे एक नए नजरिए से पेश किया जाएगा। निधि दत्ता की तैयारी इसमें भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रयासों को नए कलेवर और हाई ऑक्टेन के साथ दिखाना है। फिल्म की तैयारी में अधिक समय लगने के पीछे एक कारण यह भी है कि इस बार कहानी में युद्ध के नायकों और शहीदों की कहानियों को भी जोड़ा जाएगा, जिसके लिए बहुत अधिक शोध की जरूरत थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क