न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘जोश’ फेम शरद कपूर पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, प्रियंका की मां को आज तक है इस बात का अफसोस

'जोश' फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम कर चुके मशहूर एक्टर शरद कपूर (48) पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Nov 2024 2:10:01

2 News : ‘जोश’ फेम शरद कपूर पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, प्रियंका की मां को आज तक है इस बात का अफसोस

'जोश' फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम कर चुके मशहूर एक्टर शरद कपूर (48) पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। युवती ने शरद पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता की रिपोर्ट के अनुसार वह फेसबुक के जरिए शरद के संपर्क में आईं। ये कंफर्म करने के लिए कि वह शरद से ही बात कर रही हैं उसने वीडियो कॉल पर बात की। शरद ने उससे कहा कि वे एक शूटिंग के सिलसिले में उससे बात करने के साथ मिलना चाहते हैं। इसके बाद शरद ने लोकेशन भेजी और उसे खार स्थित दफ्तर आने को कहा।

जब युवती वहां पहुंची तो उसे पता चला कि ये शरद का ऑफिस नहीं घर है। वह खार स्थित इमारत की तीसरी मंजिल वाले घर पर पहुंची। वहां शरद थे। शरद किचन से बेडरूम की तरफ गए। कुछ देर बाद शरद ने आवाज दी और उसे भी बेडरूम में आने को कहा। जब युवती बेडरूम के दरवाजे के पास पहुंची तो उसने देखा कि शरद बिना कपड़ों के बैठे हुए हैं।

युवती ने शरद को कपड़े पहनकर बात करने के लिए कहा। शरद ने उसे बाहों में भरने के साथ पीछे से गलत तरीके से पकड़ा। युवती ने शरद को धक्का दिया और वहां से भाग निकली। पीड़िता एक एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर हैं। बता दें शरद ने जोश के अलावा 'तमन्ना', 'दस्तक', 'त्रिशक्ति', 'इसकी टोपी उसके सर' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

sharad kapoor,actor sharad kapoor,sharad case,sharad sexual harassment,josh movie,sharad shahrukh,madhu chopra,priyanka chopra,madhu priyanka

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कहा, मैं आज भी उस समय को याद करके रोती हूं...

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने हाल ही में एक पुरानी गलती पर गहरा अफसोस जताया। मधु ‘समथिंग बिगर टॉक शो’ पॉडकास्ट के लिए होस्ट रोड्रिगो कैनेलस के साथ बातचीत कर रही थीं। मधु ने भावुक होकर कहा कि मुझे नहीं पता कि मैं एक बुरी मां थी या नहीं, लेकिन मुझे उस फैसले का आज भी पछतावा है। मैं आज भी उस समय को याद करके रोती हूं।

प्रियंका को 7 साल की उम्र में बोर्डिंग स्कूल भेजना मां-बेटी दोनों के लिए बेहद कठिन था। प्रियंका ने नए माहौल में खुद को ढालने में बहुत मेहनत की। हर शनिवार मैं प्रियंका से मिलने जाती थी और रविवार को पूरे दिन उसके साथ रहती थी। लेकिन इसके बावजूद वह एडजस्ट नहीं कर पा रही थी। एक दिन उसके टीचर ने मुझसे कहा कि आप आना बंद कर दीजिए। यह प्रियंका की ग्रोथ में बाधा डाल रहा है। इस वाकये ने मुझे झकझोर दिया।

हालांकि समय के साथ प्रियंका ने खुद को संभाल लिया और आज वह जिस मुकाम पर है वह उसकी मेहनत का नतीजा है। वह अपने पैरों पर खड़ी हुई और अपनी जिंदगी को खुद संवारा। प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही कॉमेडी फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’, ‘द ब्लफ’ और पॉपुलर वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री