न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘जॉली एलएलबी 3’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज, ट्विंकल ने बताया अक्षय ने कैसे मनाया जन्मदिन, शेयर की फोटो

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्ट रूम ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। वे इस फिल्म की बेसब्री से प्रतीक्षा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Sep 2025 1:20:36

2 News : ‘जॉली एलएलबी 3’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज, ट्विंकल ने बताया अक्षय ने कैसे मनाया जन्मदिन, शेयर की फोटो

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्ट रूम ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। वे इस फिल्म की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे है। इस बीच आज बुधवार (10 सितंबर) को मूवी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। यह थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर है। इसमें दोनों हीरो कोर्ट में भिड़ते नजर आ रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर सुभाष कपूर हैं। अक्षय ने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “जब दो जॉली होंगे सामने, तो होगा डबल-कॉमेडी, अराजकता और क्लैश! #JollyLLB3 ट्रेलर रिलीज #जॉलीएलएलबी3 19 सितंबर को सिनेमाघरों में। #जॉलीVsजॉली।” ट्रेलर की शुरुआत दंगा-फसाद से होती है।

इसमें दिखाया गया है कि पुलिस लोगों पर लाठीचार्ज कर रही है। बैकग्राउंड से आवाज आती है कि मेरे दादा को परदादा से और मुझे पिता से जो विरासत मिली, वहीं सौंपना चाहता था मैं अपने बेटे को। म्हारी जमीन म्हारी मर्जी। फिर पुलिस गांववालों के साथ मारपीट करती है और सब इधर-उधर भाग रहे हैं। इसके बाद एंट्री होती है वकील अक्षय की, जो एक स्कूटर पर सवार होकर कोर्ट पहुंचते हैं। उनसे मिलने कई किसान अपना केस लेकर आते हैं। तभी दूसरे वकील अरशद की एंट्री होती है। अरशद भी क्लाइंट से डील करते हैं। कोर्ट में दोनों ‘जॉली’ की भिड़ंत दिखती है। वे अपने नाम को लेकर झगड़ा करते है और हाथापाई पर उतर आते हैं।

फिर वे एक एनजीओ के केस पर लड़ते नजर आते हैं। बता दें कि प्रोड्यूसर अजीत अंधरे की फिल्म एक ब्लैक कॉमेडी मूवी है। मूवी में सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, बोमन ईरानी, अन्नू कपूर, सीमा बिस्वास, संजय मिश्रा, गजराज राव, शरत सक्सेना, सौरभ सचदेव और शरद केलकर भी हैं। खबरों की मानें तो मूवी का बजट 65 से 70 करोड़ के बीच में है। यह ‘जॉली एलएलबी’ सीरीज की तीसरी फिल्म है। पहली फिल्म साल 2013 में आई थी, जिसमें अरशद लीड रोल में थे। दूसरी फिल्म 2017 में आई थी, जिसमें अक्षय मेन हीरो थे।

ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार के साथ फोटो शेयर कर लिखा…

पूर्व एक्ट्रेस और राइटर ट्विंकल खन्ना के पति अक्षय कुमार मंगलवार (9 सितंबर) को 58 साल के हो गए। ट्विंकल ने बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद आज बुधवार को एक मजेदार तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर अक्षय के साथ जो फोटो शेयर की है, उसमें कपल एक बड़े ताश के पत्ते के फ्रेम में पोज देता नजर आ रहा है। लुक की बात करें तो ट्विंकल ने लाल रंग का टॉप पहना है और नाक पर जोकर की लाल नाक लगाई है। अक्षय ने काले कपड़े पहने हैं और काले जोकर चश्मे के साथ ताश के पत्तों से सजा हुआ लुक अपनाया है।

दोनों का यह अनोखा और रंगीन अवतार फैंस को पसंद आ रहा है। ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा, “अक्षय का जन्मदिन सुबह 7 बजे से शुरू हुआ और रात को कार्ड्स और कराओके के साथ खत्म हुआ। जन्मदिन वाला लड़का हमेशा जीतने के लिए मशहूर है। मुझे लगता है, शायद उसके पास कोई खास जोकर है, भले ही वह उसके हाथ में न हो।”

ट्विंकल और अक्षय अक्सर पोस्ट शेयर कर एक-दूसरे की खिंचाई करते नजर आते हैं। दोनों की पहली मुलाकात एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। अक्षय को पहली नजर में ही ट्विंकल से प्यार हो गया था। उसके बाद अक्षय ने उन्हें प्रपोज किया था। दोनों ने डेटिंग शुरू की और 17 जनवरी 2001 को शादी कर ली। उनके एक बेटा आरव कुमार और एक बेटी नितारा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह