Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Jolly LLB 3 BO Day 3: संडे को धमाकेदार कमाई, ‘जाट’ को छोड़ा पीछे, वीकेंड पर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

जॉली एलएलबी 3 ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। संडे को 21 करोड़ का कलेक्शन कर वीकेंड पर कुल 53.50 करोड़ जुटाए और ‘जाट’ को पीछे छोड़ते हुए 2025 की टॉप ओपनिंग फिल्मों में शामिल हुई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Sep 2025 8:27:45

Jolly LLB 3 BO Day 3: संडे को धमाकेदार कमाई, ‘जाट’ को छोड़ा पीछे, वीकेंड पर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

अक्षय कुमार इस साल लगातार हिट फिल्मों की लाइन लगा चुके हैं। ‘स्काई फ़ोर्स’, ‘हाउसफुल 5’ और ‘केसरी चैप्टर 2’ के बाद उनकी चौथी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। लंबे समय से दर्शकों को इस फिल्म का इंतज़ार था और ये ‘जॉली एलएलबी’ फ्रेंचाइज़ी की तीसरी कड़ी है। खास बात ये है कि जहां पहली फिल्म में अरशद वारसी ने जॉली का किरदार निभाया था और दूसरी में अक्षय कुमार नजर आए थे, वहीं इस बार दोनों दिग्गज कोर्ट में आमने-सामने खड़े हैं। यही वजह है कि फिल्म की एंटरटेनमेंट वैल्यू कई गुना बढ़ गई है।

फिल्म ने रिलीज़ के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार आगाज़ किया और दूसरे दिन कमाई में ज़बरदस्त उछाल देखा गया। रविवार यानी तीसरे दिन भी टिकट खिड़की पर इसका जलवा जारी रहा और ‘जॉली एलएलबी 3’ ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आइए जानते हैं संडे के कलेक्शन के आंकड़े।
तीसरे दिन की कमाई का हाल

अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर इस कोर्टरूम ड्रामा ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म में दोनों जॉलीज का टकराव और सौरभ शुक्ला का जज सुंदरलाल त्रिपाठी वाला किरदार एक बार फिर मज़ेदार अंदाज़ में दिखाई देता है। यही वजह है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई ने सबको चौंका दिया है।

पहले दिन (फ्राइडे) फिल्म ने 12.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

दूसरे दिन (सैटरडे) 60% की ग्रोथ के साथ कमाई पहुंच गई 20 करोड़ रुपये तक।

तीसरे दिन (संडे) शुरुआती ट्रेंड्स के मुताबिक फिल्म ने करीब 21 करोड़ रुपये की कमाई की।

यानी सिर्फ तीन दिनों में ‘जॉली एलएलबी 3’ का कुल कलेक्शन 53.50 करोड़ रुपये हो चुका है।

वीकेंड पर रिकॉर्ड ब्रेकिंग परफॉर्मेंस

शानदार ओपनिंग वीकेंड के साथ फिल्म साल 2025 की टॉप ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई है। इसने सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन (40.62 करोड़) को पीछे छोड़ते हुए सीधे 8वीं पोजिशन हासिल कर ली है। यह आंकड़ा साबित करता है कि दर्शकों को कोर्टरूम ड्रामा का तड़का खूब पसंद आ रहा है।

‘जॉली एलएलबी 3’ की स्टार कास्ट


फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी ने तो धमाल मचाया ही है, साथ ही सौरभ शुक्ला अपने बेहतरीन अंदाज़ से फिर से ऑडियंस को हंसाते और लुभाते हैं। इनके अलावा हुमा कुरैशी, अमृता राव समेत कई कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। निर्देशन की बागडोर सुभाष कपूर ने संभाली है और फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका