Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Jolly LLB 3 BO Day 20: कमाई में लगातार हो रही गिरावट, अक्षय कुमार की कॉमेडी-ड्रामा ने 20 दिनों में कमाए 109.85 करोड़ रुपये

बॉलीवुड फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कॉमेडी-ड्रामा के दम पर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। 20 दिनों में फिल्म ने 109.85 करोड़ रुपये कमाए और अपनी ही पिछली हिट फिल्म ‘गोल्ड’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जानें डे वाइज कलेक्शन और फिल्म की बॉक्स ऑफिस सफ़लता की पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Oct 2025 8:53:13

Jolly LLB 3 BO Day 20: कमाई में लगातार हो रही गिरावट, अक्षय कुमार की कॉमेडी-ड्रामा ने 20 दिनों में कमाए 109.85 करोड़ रुपये

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने अपने दर्शकों का दिल जीत लिया है। सिर्फ कहानी ही नहीं, बल्कि हल्की-फुल्की कॉमेडी और कोर्ट रूम ड्रामा ने इसे दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना दिया। फिल्म के डायरेक्टर सुभाष कपूर ने इसे बखूबी निर्देशित किया है। 19 सितंबर को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने अब तक 20 दिन पूरे कर लिए हैं। इस बीच बुधवार के शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं फिल्म के हाल और कमाई के बारे में।

लाखों में सिमटी कमाई


फिल्म में सौरभ शुक्ला ने भी अपनी अदाकारी से दर्शकों को प्रभावित किया है। जज त्रिपाठी के किरदार में उनका अभिनय दर्शकों के लिए खास अनुभव रहा। हालांकि, ‘जॉली एलएलबी 3’ को बॉक्स ऑफिस पर चुनौती देने के लिए ‘कांतारा’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ जैसी बड़ी फिल्में भी मौजूद हैं।

80 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन ही 12.50 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को फिल्म ने 0.45 लाख रुपये का कलेक्शन दर्ज किया। इससे अब तक फिल्म का कुल टोटल 109.85 करोड़ रुपये पहुंच गया है। उम्मीद है कि फाइनल रिपोर्ट आने पर यह आंकड़ा और बढ़ेगा।
डे वाइज कलेक्शन – Jolly LLB 3

डे 1 – 12.50 करोड़

डे 2 – 20 करोड़

डे 3 – 21 करोड़

डे 4 – 5.5 करोड़

डे 5 – 6.5 करोड़

डे 6 – 4.5 करोड़

डे 7 – 4 करोड़

डे 8 – 3.75 करोड़

डे 9 – 6.5 करोड़

डे 10 – 6.25 करोड़

डे 11 – 2.75 करोड़

डे 12 – 3.75 करोड़

डे 13 – 4 करोड़

डे 14 – 2 करोड़

डे 15 – 1.15 करोड़

डे 16 – 1.75 करोड़

डे 17 – 2.15 करोड़

डे 18 – 0.6 लाख

डे 19 – 0.75 लाख

डे 20 – 0.45 लाख (अर्ली रिपोर्ट)

कुल टोटल कलेक्शन: 109.85 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा

‘जॉली एलएलबी 3’ ने अक्षय कुमार की पिछली हिट फिल्म ‘गोल्ड’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। साल 2018 में रिलीज़ हुई ‘गोल्ड’ एक स्पोर्ट्स-ड्रामा थी और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 109.58 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, ‘जॉली एलएलबी 3’ ने महज 20 दिनों में 109.85 करोड़ रुपये की कमाई कर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका