न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

64 साल के हुए दिग्गज कॉमेडियन जॉनी लीवर, जानें-कैसे पड़ा नाम और किस एक्टर ने दिया पहला ब्रेक

मशहूर कॉमेडियन जॉन प्रकाश राव जानुमाल उर्फ जॉनी लीवर का आज शनिवार (14 अगस्त) को जन्मदिन है। विशिष्ट अंदाज में कॉमेडी ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 14 Aug 2021 1:36:56

64 साल के हुए दिग्गज कॉमेडियन जॉनी लीवर, जानें-कैसे पड़ा नाम और किस एक्टर ने दिया पहला ब्रेक

मशहूर कॉमेडियन जॉन प्रकाश राव जानुमाल उर्फ जॉनी लीवर का आज शनिवार (14 अगस्त) को जन्मदिन है। विशिष्ट अंदाज में कॉमेडी के साथ लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाले जॉनी 64 साल के हो गए हैं। सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। जॉनी भारत के पहले ऐसे स्टैंडअप कॉमेडियन हैं, जिन्होंने करीब 350 फिल्मों में किया और 13 बार फिल्मफेयर अवार्ड अपनी झोली में डाला। जॉनी की पत्नी का नाम सुजाता है। उनके दो बच्चे एक बेटी जेमी और बेटा जेसी हैं। बेटी जेमी भी स्टैंडअप कॉमेडियन हैं। वो भी शानदार मिमिक्री आर्टिस्ट हैं।

यूं तो जॉनी ने कई कलाकारों के साथ अलग-अलग अंदाज में कॉमेडियन की भूमिका निभाई है, लेकिन गोविंदा और कादर खान के साथ उनकी कैमेस्ट्री ने लोगों का कुछ ज्यादा ही मनोरंजन किया। जॉनी 14 अगस्त 1957 को आंध्रप्रदेश में एक क्रिश्चियन फैमिली में जन्मे। उनका परिवार बहुत गरीब था। जॉनी से छोटी उनकी 3 बहनें थीं। ऐसे में उन्होंने 7वीं क्लास में पढ़ाई छोड़कर परिवार की जिम्मेदारी उठानी शुरू कर दी।

पेन बेचकर किया गुजारा, तब भी करते थे मिमिक्री

जॉनी ने गली-गली जाकर पेन बेचने शुरू कर दिए। वे एक्टर्स की नकल उतारते हुए या डांस करते हुए पेन बेचते थे। कुछ समय बाद जॉनी के पिता ने उन्हें हिंदुस्तान लीवर नाम की एक कंपनी में नौकरी दिलवा दी। यहां भी वे हमेशा अपनी अदाकारी का जादू बिखेरते रहते थे। यहीं पर उन्हें जॉनी लीवर नाम दिया गया। इसी दौरान उन्हें स्टेज शो के ऑफर आने लगे। एक शो के दौरान अभिनेता सुनील दत्त की नजर जॉनी पर पड़ी और वे इंप्रेस हो गए। उन्होंने जॉनी को 1982 में रिलीज हुई फिल्म 'दर्द का रिश्ता' में पहला ब्रेक दिलाया।

कई हिट फिल्मों में कर चुके हैं काम

पहले ब्रेक के बाद से उन्हें एक से बढ़कर एक फिल्में मिलने लगी। इस बीच वे स्टार बन गए। उन्होंने खिलाड़ी, चालबाज, बाजीगर, करण अर्जुन, चमत्कार, जोरू का गुलाम, अनाड़ी नंबर 1, राजा हिन्दुस्तानी, लव के लिए कुछ भी करेगा, दूल्हे राजा, दीवाना मस्ताना, फिर हेराफेरी, गोलमाल, गोलमाल-3, गोलमाल अगेन, हाउसफुल 4, हंगामा 2 जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों को लगातार आकर्षित किया। कई फिल्में तो दर्शक फिल्मों में उनकी कॉमेडी देखने ही जाते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर