न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जॉनी ने बताया ‘करण-अर्जुन’ के सेट से शाहरुख-सलमान का यह किस्सा, कैलाश खेर को मिली हाईकोर्ट से राहत

साल 1995 में आई फिल्ममेकर राकेश रोशन की फिल्म ‘करण-अर्जुन’ में दो सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान ने पहली बार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 13 Mar 2025 8:47:57

2 News : जॉनी ने बताया ‘करण-अर्जुन’ के सेट से शाहरुख-सलमान का यह किस्सा, कैलाश खेर को मिली हाईकोर्ट से राहत

साल 1995 में आई फिल्ममेकर राकेश रोशन की फिल्म ‘करण-अर्जुन’ में दो सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान ने पहली बार साथ काम किया था। दोनों उस दौरान काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते थे, लेकिन सेट पर मौजूद बाकी लोगों के सामने वो अक्सर लड़ते-झगड़ते दिखते थे जिससे मेकर्स को लगता था कि उनके बीच बनती नहीं है। इस बीच इस सुपरहिट मूवी का हिस्सा रहे कॉमेडियन जॉनी लीवर ने एक किस्से का खुलासा किया जिसने सभी के होश उड़ा दिए। जॉनी ने दोनों कलाकारों के साथ कई फिल्मों में काम किया है।

जॉनी ने गलाटा इंडिया के साथ बात करते हुए बताया कि कैसे एक बार शाहरुख और सलमान ने मिलकर सेट पर प्रैंक किया था जिससे वहां मौजूद सभी लोग सदमे में आ गए थे। जॉनी ने बताया कि वो जयपुर में शूट कर रहे थे और सलमान हर दिन किसी न किसी बात पर शाहरुख की टांग खींचते। हर किसी को डर था कि कहीं शाहरुख उनकी बातों का बुरा न मान जाएं। हर कोई डरा रहता था कि कहीं एक्टर को बुरा न लग जाए। एक दिन सेट पर सलमान ने गोली चला दी जिसके तुरंत बाद शाहरुख जमीन पर गिर पड़े। वहां मौजूद हर किसी को लगा कि सलमान ने शाहरुख पर गोली चला दी।

हर कोई सदमे में चला गया था, लेकिन कुछ देर के बाद शाहरुख उठ पड़े और दोनों ही मिलकर हंसने लगे। यह एक प्रैंक था। बता दें सलमान ने भी ‘आपकी अदालत’ में अपने उस मजाक के बारे में बात की थी। सलमान ने कहा था कि इस मजाक के लिए उन्होंने प्रॉप डिपार्टमेंट से एक बंदूक ली थी। उन्होंने शाहरुख के साथ सेटिंग की थी कि वो उन्हें डांस के लिए बुलाएंगे जिसे वो मना करेंगे और फिर दोनों के बीच बहस होगी। इस बहस का अंजाम ऐसा होगा कि सलमान आखिरकार गुस्से में शाहरुख पर गोली चला देंगे।

johnny lever,comedian johnny lever,karan arjun movie,Salman Khan,shahrukh khan,salman shahrukh,kailash kher,singer kailash kher,bombay highcourt

कैलाश खेर पर लगा था अपने गाने से धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मशहूर सिंगर कैलाश खेर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। कैलाश के भगवान शिव के ऊपर गाए 'बबम बाम' गाने के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट ने लेखक एजी नूरानी के हवाले से कहा कि असहिष्णुता और रूढ़िवादिता से असहमति भारतीय समाज के लिए अभिशाप रही है। न्यायमूर्ति भारती डांगरे और न्यायमूर्ति एस सी चांडक की खंडपीठ ने कहा कि कैलाश ने केवल 'बबम बाम' गीत गाया था।

उनकी ओर से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई जानबूझकर या दुर्भावनापूर्ण इरादा नहीं था। बता दें कैलाश पर नरिंदर मक्कड़ नाम के एक व्यक्ति ने लुधियाना की एक स्थानीय अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने खुद को शिव उपासक बताया और कहा कि 'बबम-बाम' में एक अश्लील वीडियो दिखाया गया है। इस गाने में कम कपड़े पहनी महिलाएं और किसिंग सीन है।

हाईकोर्ट ने कहा कि कैलाश द्वारा गाए गए गीत के बोल भगवान शिव की स्तुति और उनके शक्तिशाली चरित्र के गुणों के अलावा और कुछ नहीं हैं। हर काम जो किसी खास वर्ग विशेष को नापसंद हो, जरूरी नहीं कि उससे धार्मिक भावनाएं आहत हों। कैलाश के खिलाफ एकमात्र आरोप यह है कि वह वीडियो में कुछ कम कपड़े पहने लड़कियों के साथ डांस कर रहे हैं, जो शिकायतकर्ता के अनुसार अश्लील है और इसलिए उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। कैलाश के खिलाफ कोई अपराध नहीं बनता क्योंकि उनकी ओर से कोई जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण इरादा नहीं था, वह तो सिर्फ गाना गा रहे थे। कैलाश ने साल 2014 में पंजाब के लुधियाना कोर्ट में शिकायत दर्ज कराने के बाद हाईकोर्ट का रुख किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी