न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जॉन की मूवी ‘फोर्स 3’ को लेकर आई यह Update, फिर बिगड़ी इस एक्ट्रेस की तबीयत, व्लॉग में दी जानकारी

यूं तो एक्टर जॉन अब्राहम (52) ने हर जोनर की फिल्में की है, लेकिन लोगों ने उन्हें सबसे ज्यादा प्यार एक्शन हीरो के रूप में दिया है। ऐसे में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Sep 2025 8:05:55

2 News : जॉन की मूवी ‘फोर्स 3’ को लेकर आई यह Update, फिर बिगड़ी इस एक्ट्रेस की तबीयत, व्लॉग में दी जानकारी

यूं तो एक्टर जॉन अब्राहम (52) ने हर जोनर की फिल्में की है, लेकिन लोगों ने उन्हें सबसे ज्यादा प्यार एक्शन हीरो के रूप में दिया है। ऐसे में जॉन की यही इमेज सबके दिलों में बस गई है। जॉन भी अपने फैंस का ख्याल रखते हुए अधिकतर ऐसे किरदार चुनना ही पसंद करते हैं। अब उनकी सुपरहिट एक्शन फ्रेंचाइजी ‘फोर्स’ के तीसरे पार्ट को लेकर चर्चे चल रहे हैं। इससे जुड़ी बड़ी अपडेट ये है कि वे ‘फोर्स 3’ में अपने आइकॉनिक किरदार एसीपी यशवर्धन बनकर वापसी करने वाले हैं। यह किरदार एक सख्त पुलिस ऑफिसर का है, जो ईमानदारी और न्याय के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जॉन करीब दो साल से इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे। उन्होंने न सिर्फ कहानी को नए सिरे से गढ़ा है बल्कि इस बार डायरेक्शन की कमान भी एक नए निर्देशक भाव धुलिया को सौंपी है। धुलिया अलग शैली और यथार्थवादी टच के लिए जाने जाते हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिर में शुरू होने की उम्मीद है। स्क्रिप्ट को लेकर जॉन और धुलिया दोनों उत्साहित हैं। फिल्म के विलेन का नाम अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन खबरें हैं कि मेकर्स किसी बड़े नाम को इस किरदार के लिए साइन करने की योजना बना रहे हैं।

बता दें ‘फोर्स’ फ्रेंचाइजी की पहली मूवी साल 2011 में आई थी, जिसमें जॉन के साथ जेनेलिया डिसूजा थीं, जबकि विद्युत जामवाल खलनायक के रूप में थे। इसके डायरेक्टर निशिकांत कामत थे। फिल्म ने बढ़िया बिजनेस किया। इसके बाद साल 2016 में ‘फोर्स 2’ रिलीज हुई। यह अभिनय देव के डायरेक्शन में बनी थी। इसमें जॉन के साथ सोनाक्षी सिन्हा थीं और ताहिर राज भसीन नेगेटिव रोल में थे। यह फिल्म भी दर्शकों को पसंद आई। जॉन ने ‘फोर्स’ फ्रेंचाइजी के राइट्स खरीद लिए हैं। पहले यह फिल्में प्रोड्यूसर विपुल शाह के बैनर तले बनी थीं। जॉन की साल 2025 में दो फिल्में ‘द डिप्लोमैट’ और ‘तेहरान’ आ चुकी हैं। हालांकि दोनों को ही खास रिस्पोंस नहीं मिला।

john abraham,actor john abraham,force 3 movie,john force 3,force,force 2,dipika kakar,actress dipika kakar,dipika cancer

दीपिका कक्कड़ ने इस साल मई में किया था स्टेज 2 लिवर कैंसर का खुलासा

एक्टर शोएब इब्राहिम की पत्नी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब व्लॉग में बताया कि उनकी तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। लिवर कैंसर की सर्जरी के बाद अब दीपिका वायरल इंफेक्शन का शिकार हो चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उनकी इम्युनिटी काफी कमजोर हो गई है और डॉक्टर लगातार उन्हें हेवी डोज दे रहे हैं। दीपिका ने कहा, “मेरी हालत अभी काफी खराब है। मुझे भी बेटे रूहान की तरह वायरल इंफेक्शन हो गया है, जो अब गंभीर बन चुका है।

पहले से ही मेरा ट्रीटमेंट चल रहा था, जिसकी वजह से इम्युनिटी बहुत कम हो गई है। फिलहाल डॉक्टर मुझे एंटीबायोटिक्स और एंटी-एलर्जी मेडिसिन की हेवी डोज दे रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही ठीक हो जाऊंगी। अभी कमजोरी बहुत ज्यादा महसूस हो रही है। कुछ दिन पहले दीपिका ने व्लॉग में बताया था कि पिछले एक महीने से लगातार दवाइयां लेने की वजह से उनके शरीर में कई समस्याएं हो रही हैं।

दीपिका ने मई में खुलासा किया था कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर है। यह सुनते ही फैंस के पैरों तले जमीन खिसक गई और वे तब से ही दीपिका के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका इस साल सोनी टीवी के कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में नजर आई थीं। कंधे की चोट की वजह से उन्हें शो बीच में ही छोड़ना पड़ा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह