न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जॉन अब्राहम की मूवी ‘द डिप्लोमैट’ का टीजर आया सामने, प्रभास की ‘फौजी’ में हुई इस एक्टर की एंट्री

जॉन अब्राहम की मच अवेटेड मूवी ‘द डिप्लोमैट’ को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। आज शुक्रवार (7 फरवरी) को इसका टीजर रिलीज कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 07 Feb 2025 1:05:07

2 News : जॉन अब्राहम की मूवी ‘द डिप्लोमैट’ का टीजर आया सामने, प्रभास की ‘फौजी’ में हुई इस एक्टर की एंट्री

जॉन अब्राहम की मच अवेटेड मूवी ‘द डिप्लोमैट’ को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। आज शुक्रवार (7 फरवरी) को इसका टीजर रिलीज कर दिया गया। इसमें जॉन के साथ सादिया खतीब, रेवती और कुमुद मिश्रा के भी अहम रोल हैं। इसमें जॉन भारतीय राजनयिक जे.पी. सिंह के वास्तविक जीवन का किरदार निभा रहे हैं। सादिया ‘उजमा अहमद’ का रोल प्ले करेंगी। फिल्म एक नाटकीय उतार-चढ़ाव वाली मुठभेड़ है। टीजर दर्शकों को सस्पेंस के साथ एक दिलचस्प जगह पर ले जाता है। सच्ची कहानी पर आधारित ‘द डिप्लोमैट’ एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार है।

इसमें दिखाया गया है कि सच्चे नायक को सही के लिए लड़ने के लिए हथियारों की आवश्यकता नहीं होती। इस टीजर में एक महिला बुर्के में हैं और खुद को इंडियन सिटिजन बता रही हैं और जॉन की बाज वाली निगाहें उन पर पड़ती हैं। अगले पल ही जॉन उनके सामने पूछताछ करते दिख रहे हैं। जॉन कहते हैं कि कुछ छुपाना मत वर्ना मुश्किल हो जाएगी तुम्हारे लिए। वहीं जॉन के पीछे ISI के लोग पड़े हैं, जिसके बाद वो कहते हैं, 'ये पाकिस्तान है बेटा, आदमी हो या घोड़ा, सीधा नहीं चलता है, हमेशा ढाई कदम।'

फिल्म का डायरेक्शन शिवम नायर ने किया है और इसे रितेश शाह ने लिखा है। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज के भूषण कुमार व कृष्ण कुमार, जॉन अब्राहम (जेए एंटरटेनमेंट), विपुल डी. शाह, अश्विन वर्दे, राजेश बहल (वाकाओ फिल्म्स); समीर दीक्षित, जतीश वर्मा, राकेश डांग (फॉर्च्यून पिक्चर्स/सीता फिल्म्स) ने किया है। यह फिल्म 7 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि जॉन पिछली बार पिछले साल फिल्म 'वेदा' में नजर आए थे, जिसमें उनके काम को खूब सराहा गया, लेकिन एक्शन से भरपूर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। लगभग 60 करोड़ रुपए की लागत में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20.25 करोड़ रुपए का ही कारोबार किया था।

john abraham,actor john abraham,the diplomat movie,the diplomat teaser,john the diplomat,vedaa,anupam kher,fauji movie,prabhas

‘फौजी’ मूवी में नजर आएंगे अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर

साउथ इंडियन सुपरस्टार प्रभास इन दिनों 'फौजी' मूवी में बिजी हैं। इस वॉर ड्रामा फिल्म के डायरेक्टर हनु राघवपुडी है। इस बीच फिल्म की कास्टिंग को लेकर एक अपेडट सामने आई है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल हैदराबाद के आरएफसी में चल रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता अनुपम खेर इसमें प्रभास के साथ नजर आ सकते हैं। अगर रिपोर्ट्स सच होती है तो ‘कार्तिकेय 2’ और ‘टाइगर नागेश्वर राव’ के बाद यह उनकी तीसरी तेलुगु फिल्म होगी। हालांकि ‘फौजी’ टीम की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

‘फौजी’ में प्रभास एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाएंगे। फिल्म का निर्माण यूवी क्रिएशन्स कर रही है। ‘फौजी’ को मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित किया जा रहा है। फिल्म में अभिनेत्री इमावी को मुख्य भूमिका में लिया गया है। विशन चंद्रशेखर संगीतकार हैं, जबकि कोटागिरी वेंकटेश्वर राव ने संपादन और सुदीप चटर्जी ने सिनेमाटोग्राफी का जिम्मा संभाला है।

उल्लेखनीय है कि अनुपम सिने जगत में 40 से भी ज्यादा साल से एक्टिव हैं। अनुपम अब तक कई प्रकार की भूमिकाएं निभा चुके हैं। उनके खाते में बॉलीवुड की 500 से ज्यादा फिल्में हैं। अनुपम को हर प्रकार के किरदार में पसंद किया जाता है। खास तौर से विलेन और कॉमेडियन के रूप में उन्हें ज्यादा ही प्यार मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ