न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जॉन अब्राहम और मानुषी छिल्लर की फिल्म ‘तेहरान’ का ट्रेलर आया सामने, इमरान हाशमी का फैन है यह एक्टर

जॉन अब्राहम और मानुषी छिल्लर की फिल्म ‘तेहरान’ लंबे समय से चर्चाओं में है। फैंस में इसके लिए काफी क्रेज है। वे इस फिल्म को देखने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Aug 2025 3:00:05

2 News : जॉन अब्राहम और मानुषी छिल्लर की फिल्म ‘तेहरान’ का ट्रेलर आया सामने, इमरान हाशमी का फैन है यह एक्टर

जॉन अब्राहम और मानुषी छिल्लर की फिल्म ‘तेहरान’ लंबे समय से चर्चाओं में है। फैंस में इसके लिए काफी क्रेज है। वे इस फिल्म को देखने के लिए बेकरार हैं। फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। अब ‘तेहरान’ की रिलीज डेट घोषित हो गई है। फिल्म सिनेमाघरों की जगह ओटीटी पर रिलीज होगी। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले 14 अगस्त को ZEE5 पर रिलीज होगी। आज शुक्रवार (1 अगस्त) को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। मेकर्स ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा है, 'क्या वह देशभक्त था या देशद्रोही? इस स्वतंत्रता दिवस पर सच्चाई सामने आ रही है।'

जॉन जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं। उनका धाकड़ अवतार दिख रहा है। ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों के बीच में फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। अरुण गोपालन के डायरेक्शन में बनी फिल्म में जॉन के साथ नीरू बाजवा, मानुषी और एलनाज नौरोजी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह मैडॉक फिल्म्स और पैसिफिक वर्ल्डवाइड फिल्म्स के बैनर तले बनी है और दिनेश विजान, शोभना यादव और संदीप लेजेल द्वारा निर्मित है। फिल्म वास्तविक घटना पर आधारित है, जिसमें दिल्ली के दूतावास पर हुए हमले को दिखाया गया है।

जी5 ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्टर जारी किया और लिखा, “दिल्ली में एक ब्लास्ट ने सिर्फ एक दूतावास नहीं, एक सोए हुए जुनून को जगा दिया। #तेहरान इस स्वतंत्रता सप्ताह में आ रहा है, #ZEE5 पर।” गौरतलब है कि यह फिल्म पहले गणतंत्र दिवस 2023 पर रिलीज होने वाली थी। किन्हीं कारणों से इसे टाल दिया गया था। इसके बाद से कई दफा इसकी रिलीज की संभावना बनी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। फिल्म की शूटिंग दिल्ली, मुंबई और ग्लासगो में की गई है।

john abraham,actor john abraham,manushi chillar,tehran movie,theran trailer,adivi sesh,actor adivi sesh,emraan hashmi,adivi emraan,goodachari 2 movie

इमरान हाशमी के साथ तेलुगु फिल्म ‘गुडाचारी 2’ में काम कर रहे हैं अदिवि शेष

इन दिनों तेलुगु फिल्म फिल्म ‘गुडाचारी 2’ की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में एक्टर अदिवि शेष और एक्टर इमरान हाशमी साथ नजर आएंगे। अब एक इंटरव्यू में अदिवि ने इमरान के साथ काम करने को लेकर एक्सपीरियंस शेयर किया है। अदिवि ने कहा कि मैं हमेशा इमरान का फैन रहा हूं। मैं थिएटर में उनकी शानदार मौजूदगी और जोश देखकर मंत्रमुग्ध हो जाता था। अब उनके साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए खास पल है। बता दें कुछ समय पहले ही ‘गुडाचारी 2’ की शूटिंग के दौरान इमरान घायल हो गए थे।

उनकी गर्दन में चोट लग गई थी। उनकी चोट लगी हुई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस फोटो को देखने के बाद फैंस उनके लिए काफी परेशान थे। जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘गुडाचारी 2’ में अदिवि और इमरान दूसरी बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। यह फिल्म दोनों की साथ में दूसरी तेलुगु फिल्म है। पिछले साल अगस्त में अदिवि ने इमरान के 'गुडाचारी 2' में शामिल होने की घोषणा की थी।

इमरान साउथ इंडियन स्टार पवन कल्याण की आगामी फिल्म ‘OG’ में भी नजर आने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि इमरान की इमेज बॉलीवुड में मुख्य रूप से लवर बॉय की रही है। यहां तक कि उन्हें सीरियल किसर का टैग भी मिल गया था। पिछले कुछ समय से वे इस इमेज को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वे साल 2023 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ में विलेन के रूप में दिखे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी