न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जॉन अब्राहम की फिल्म ‘अटैक’ का टीजर रिलीज, धर्मेंद्र से प्यारा बेटा बनके मिले सचिन तेंदुलकर, शेयर की फोटो

जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडीज और रकुलप्रीत सिंह स्टारर फिल्म 'अटैक' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। रिलीज से पहले मेकर्स ने इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Dec 2021 1:07:10

जॉन अब्राहम की फिल्म ‘अटैक’ का टीजर रिलीज, धर्मेंद्र से प्यारा बेटा बनके मिले सचिन तेंदुलकर, शेयर की फोटो

जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडीज और रकुलप्रीत सिंह स्टारर फिल्म 'अटैक' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। रिलीज से पहले मेकर्स ने इस मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म का एक टीजर शेयर किया है। इसमें जॉन का इंटेंस लुक नजर आ रहा है। फिल्म एक साहसी बचाव मिशन पर बेस्ड है। एक मिनट 23 सैकंड के टीजर में देखा जा सकता है कि जॉन और उनके आस-पास के लोगों के ऊपर हमला होने के बाद वे किस तरह टूट जाते हैं। ऐसे में अब उनके पास आतंकवाद को रोकने के अलावा और कोई लक्ष्य नहीं रहता। टीजर में जॉन एक किलिंग मशीन बने हुए दिखे। जैकलीन भी नए अवतार में नजर आईं। रकुलप्रीत साइंटिस्ट के रोल में हैं।

जॉन ने टीजर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, "भारत के पहले सुपर-सोल्जर बनने का गवाह बनने के लिए तैयार हो जाइए! टीजर हुआ आउट। #'अटैक' 28 जनवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में होगी रिलीज।" फिल्म में प्रकाश राज और रत्ना पाठक शाह के भी खास रोल हैं। यह राज आनंद द्वारा निर्मित और डॉ. जयंतीलाल गडा (पेन स्टूडियो), जॉन अब्राहम (जेए एंटरटेनमेंट) और अजय कपूर प्रोडक्शंस द्वारा समर्थित है।

john abraham,attack movie,sachin tendulkar,dharmendra,bollywood news in hindi

हवाई जहाज में अचानक सचिन से हुई धर्मेंद्र की मुलाकात

अपने जमाने के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। धर्मेंद्र अक्सर फोटो व वीडियो शेयर कर बीते दिनों को याद करते हुए देखे जाते हैं। धर्मेंद्र की हर पोस्ट उनके चाहने वालों को पसंद आती है। धर्मेंद्र ने अब एक नई पोस्ट की है, जो इस समय चर्चा में है। उन्होंने ट्विटर पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, “देश के गौरवशाली सचिन से आज अचानक हवाई जहाज में मुलाकात हो गई। सचिन जब-जब मिला, मुझे हमेशा मेरा प्यारा बेटा बनके मिला। जीते रहो। लव यू सचिन।” फोटो में सचिन और धर्मेंद्र एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं।

हाल ही में धर्मेंद्र का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वे सायरा बानो के साथ नजर आए थे। दोनों कलाकार दिलीप कुमार के 99वें जन्मदिन पर काफी भावुक हो गए थे। उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र ने पिछले दिनों सलमान खान के साथ भी अपनी फोटो शेयर करते हुए उन पर खूब प्यार बरसाया था। दरअसल सलमान भी धर्मेंद्र की काफी इज्जत करते हैं। धर्मेंद्र की अपने परिवार के साथ भी जबरदस्त बोंडिंग है। वे अपने बेटों सनी व बॉबी तथा बेटी ईशा देओल के साथ कई दफा फोटो शेयर करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो