न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जॉन अब्राहम ने पूरी की इस फिल्म की शूटिंग, दिया ने दी माधवन के बेटे को बधाई, विद्युत जामवाल...

एक्टर जॉन अब्राहम इन दिनों 'सत्यमेव जयते 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उन्होंने अपनी एक और फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Oct 2021 5:46:37

जॉन अब्राहम ने पूरी की इस फिल्म की शूटिंग, दिया ने दी माधवन के बेटे को बधाई, विद्युत जामवाल...

एक्टर जॉन अब्राहम इन दिनों 'सत्यमेव जयते 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उन्होंने अपनी एक और फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' की शूटिंग पूरी कर ली है। यह दूसरी बार है जब जॉन ने डायरेक्टर मोहित सूरी के साथ काम किया है। जॉन ने फिल्म में हाई-ऑक्टेन स्टंट सीन्स पर परफॉर्म किया है। जॉन ने कहा कि शूटिंग एक सहज अनुभव रहा। यह मेरी पहली फिल्म के बाद पहली बार है की जिसमें संयोग से मोहित सूरी पहले एडी थे और अब वे निर्देशक हैं, मैं फिर से उसी फिल्म निर्माण के उसी स्कूल में वापस आया हूं। मोहित को मुझे ज्यादा कुछ बताने की जरूरत नहीं थी। वे मुझे एक शब्द कहेंगे और वो मुझे मिल जाएगा।

मैं एक ऐसा लड़का हूं जिसे रात की शूटिंग और बारिश से नफरत है लेकिन इस फिल्म में मुझे सब कुछ करने में मजा आया। कोई शिकायत नहीं थी। सब कुछ सच होने से बहुत अच्छा लगा। मैं मोहित के साथ फिर से काम करने के लिए सब कुछ साइड में रख दूंगा। यह बहुत ही सुंदर अनुभव रहा है। हमें एक बेहतरीन फिल्म मिली है, मुझे इस पर बहुत गर्व है और मैं इसका एक भी फ्रेम देखे बिना बता रहा हूं। फिल्म में जॉन के साथ अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया मुख्य भुमिका में हैं। फिल्म 8 जुलाई 2022 को रिलीज होगी।

john abraham,madhvan,vidyut jamwal,ek tha villain returns,dia mirza,bollywood news in hindi

माधवन के बेटे वेदांत ने नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते सात पदक

साल 2001 में आई फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ में दिया मिर्जा और आर. माधवन की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। यह जोड़ी एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई है। दरअसल दिया ने माधवन के बेटे को स्विमिंग कंपीटिशन में धमाकेदार प्रदर्शन करने पर बधाई दी है। दिया ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर माधवन और उनके बेटे वेदांत की तस्वीर के साथ छपी खबर को लगाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा है कि वेदांत माधवन बधाई। साथ में दिया ने माधवन को भी टैग किया है।

आपको बता दें कि वेदांत ने 47वीं जूनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप 2021 में 7 मेडल जीते हैं। म्यूजिक कंपोजर गिब्रान ने ट्विटर पर माधवन और वेदांत की तस्वीर पोस्ट करके बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था कि ये वाक्यांश कितना सच है-जैसा पिता वैसा बेटा! बधाई हो वेदांत माधवन जूनियर स्विमिंग चैंपियनशिप में 7 मेडल जीतने के लिए। माधवन ने अगस्त में वेदांत का 16वां जन्मदिन मनाया था।

john abraham,madhvan,vidyut jamwal,ek tha villain returns,dia mirza,bollywood news in hindi

पैनोरमा स्टूडियो के साथ तीसरी फिल्म करेंगे विद्युत जामवाल

एक्शन स्टार विद्युत जामवाल 'खुदा हाफिज' और 'खुदा हाफिज चैप्टर 2 अग्नि परीक्षा' फिल्म के बाद तीसरी बार पैनोरमा स्टूडियो के साथ काम करते नजर आएंगे। विद्युत ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि समान विचारधारा वाले लोगों के साथ काम करना मजेदार होता है। पैनोरमा स्टूडियो के निर्माता जल्द ही नए प्रोजेक्ट के विवरण का खुलासा करेंगे। पैनोरमा स्टूडियो के संस्थापक और एमडी कुमार मंगत पाठक ने कहा कि विद्युत के साथ हमने दो हिट फिल्में दी है।

'खुदा हाफिज' को ओटीटी पर अभूतपूर्व रिस्पोंस मिला और 'खुदा हाफिज चैप्टर 2 अग्नि परीक्षा' ने धमाल मचा दिया था। एक बहुत ही खास फिल्म के लिए तीसरी बार विद्युत के साथ फिर से जुड़ना बहुत अच्छा है। यह एक ऐसी कहानी होने वाली है जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने के लिए पर्याप्त है। 40 वर्षीय विद्युत हाल ही सनक फिल्म में नजर आए थे। उनकी नंदिता महतानी से सगाई हो चुकी है और वे जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर