न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर तीसरी बार होगा जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार का टकराव, अब तक खिलाड़ी कुमार का रहा है पलड़ा भारी

सबसे जबरदस्त टकराव 15 अगस्त वाले सप्ताह में नजर आएगा। 15 अगस्त को हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 13 Jun 2024 2:18:14

बॉक्स ऑफिस पर तीसरी बार होगा जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार का टकराव, अब तक खिलाड़ी कुमार का रहा है पलड़ा भारी

शुक्रवार 14 जून से हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों के प्रदर्शन का सिलसिला शुरू होने वाला है। आने वाले समय में हमें कई बड़ी फिल्मों का क्लैश बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलेगा। इसी शुक्रवार को जहाँ एक तरफ कार्तिक आर्यन की कबीर खान निर्देशित चंदू चैम्पियन का प्रदर्शन होगा, वहीं उसके साथ अन्नू कपूर की विवादास्पद रही फिल्म हमारे बारह का प्रदर्शन होने जा रहा है। यह फिल्म अपने विवादों के चलते अदालत तक पहुँची जहाँ पर इसके प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई थी। दो दिन पहले अदालत ने इस फिल्म के प्रदर्शन की राह साफ की। अदालत से रोक हटते ही निर्माताओं ने तुरन्त इसकी प्रदर्शन तिथि 14 जून घोषित कर दी।

यूं तो इस वर्ष कई फिल्मों का टकराव देखने को मिलेगा लेकिन सबसे जबरदस्त टकराव 15 अगस्त वाले सप्ताह में नजर आएगा। 15 अगस्त को हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है। इनमें सबसे बड़ी फिल्म दक्षिण भारतीय सितारे अल्लू अर्जुन की पुष्पा-2 : द रूल है, जो वर्ष 2021 में आई फिल्म पुष्पा: द राइजिंग का अगला भाग है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जो उत्साह है वह किसी से छुपा नहीं है। पुष्पा-2 के साथ ही हिन्दी सिनेमा के दो बड़े सितारों जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार की फिल्में भी इसी दिन प्रदर्शित होने जा रही हैं। यह पहली बार नहीं होगा जब एक ही दिन अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्में आपस में टकराएंगी।

अक्षय कुमार की खेल खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। यह तीसरी मौका होगा जब अक्षय कुमार और जॉन अब्रहाम बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे से टक्कर लेंगे।

इससे पहले साल 2018 में अक्षय कुमार की गोल्ड और जॉन अब्रहाम की सत्यमेव जयते 15 अगस्त को एक साथ प्रदर्शित हुई थी। अलग-अलग जोनर की इन दोनों फिल्मों ने दर्शकों को अपने साथ बांधने में सफलता प्राप्त की थी। गोल्ड ने जहाँ बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का कारोबार किया था, वहीं जॉन अब्राहम की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ का कारोबार करके सुपर हिट फिल्म का दर्जा प्राप्त किया था। वहीं, साल 2019 में अक्षय कुमार की मिशन मंगल और जॉन की बाटला हाउस एक साथ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थीं। वर्ष 2018 की भांति इन दोनों फिल्मों ने दर्शकों को अपने साथ जोड़ा। वैसे बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिशन मंगल को मिली, जहाँ उसने 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। इसका निर्देशन जगन शक्ति ने किया था, जबकि जॉन अब्राहम की बाटला हाउस एक हिट फिल्म साबित हुई थी, जिसने वितरकों को लागत के अतिरिक्त मुनाफा भी दिया था। इस फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया था। अब पांच साल बाद अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्में फिर एक साथ रिलीज होने जा रही हैं।

बता दें, पिछले कुछ सालों से अक्षय कुमार की फिल्में 15 अगस्त के वीकेंड पर ही रिलीज हो रही हैं। साल 2022 में अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। उस वक्त अक्षय की फिल्म की टक्कर आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा से हुई थी। साल 2023 में अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 का क्लैश गदर 2 से हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका