Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘मिर्जापुर’ मूवी में इन दो एक्टर्स की एंट्री से लगेगा तड़का, प्रियंका ने सास-ससुर की एनिवर्सरी पर दिखाईं झलकियां

अमेजन प्राइम वीडियो की एक्शन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज मिर्जापुर के अब तक तीन सीजन आए हैं और इन सभी ने लोगों का भरपूर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Aug 2025 12:29:54

2 News : ‘मिर्जापुर’ मूवी में इन दो एक्टर्स की एंट्री से लगेगा तड़का, प्रियंका ने सास-ससुर की एनिवर्सरी पर दिखाईं झलकियां

अमेजन प्राइम वीडियो की एक्शन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के अब तक तीन सीजन आए हैं और इन सभी ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है। लोगों को इसका कॉन्सेप्ट और कलाकारों की अदाकारी खूब पसंद आई। इस वेब सीरीज के मेकर्स ने इस सीरीज को फिल्म में बदलने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म में एक बार फिर से ‘मुन्ना भैया’ जिंदा होंगे। इसके साथ ही ‘कालीन भैया’ और ‘गुड्डू पंडित’ की टक्कर दिखाई जाएगी। मूवी का टाइटल 'मिर्जापुर द फिल्म' होगा। इस बीच इस फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट आई है, जिसके मुताबिक फिल्म में दो बड़े स्टार्स की एंट्री हो गई है।

'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में मशहूर एक्टर रवि किशन और जितेंद्र कुमार भी होंगे। उनका क्या किरदार होने वाला है, इस पर से अभी पर्दा नहीं उठा है। दोनों ने पंकज त्रिपाठी, अली फजल, विजय वर्मा समेत फिल्म की बाकी स्टारकास्ट को जॉइन कर लिया है। फिल्म के लिए लुक टेस्ट और रीडिंग सेशन पर टीम ने काम करना शुरू कर दिया है। दोनों एक्टर ने प्री-प्रोडक्शन वर्क में भी टीम को जॉइन किया है। हालांकि अभी ये भी जानना बाकी है कि आखिर अगर इन्हें फिल्म में शामिल किया जाता है तो किस किरदार को किस गैंग में रखा जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अगर ऐसा सच हुआ तो अंत तक ही दोनों के किरदारों को एकदम सस्पेंस में रखा जाएगा, ताकी फिल्म देखने की उत्सुकता बनी रहे। बता दें जितेंद्र कुमार की पहचान वेब सीरीज ‘पंचायत’ के ‘सचिव जी’ के रूप में है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू हो जाएगी। सीरीज की जैसे फिल्म के डायरेक्शन की जिम्मेदारी भी गुरमीत सिंह के पास ही होगी। मेकर्स इसे साल 2026 में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। सीरीज देखने वाले लोग फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। लोग अब बड़े पर्दे पर ‘कालीन भैया’, ‘गुड्डू पंडित’ और ‘मुन्ना भैया’ का जादू चलते देखना चाहते हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने स्वतंत्रता दिवस के साथ मनाया सास-ससुर की एनिवर्सरी और देवर के बर्थडे का जश्न

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। प्रियंका ने 15 अगस्त को न्यूयॉर्क में आजादी के जश्न के साथ-साथ अपने सास-ससुर की 40वीं एनिवर्सरी और देवर का बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस खुशी भरे अवसर की झलकियां शेयर की हैं। इस मौके पर प्रियंका और उनके पति निक जोनास ने अपने पेरेंट्स के लिए एक ग्रैंड सेलिब्रेशन रखा। प्रियंका की सास का इस पार्टी में ग्लैमरस अवतार देखने को मिला। उन्होंने ब्लैक ड्रेस पहनी थी। वहीं प्रियंका के ससुर अपनी वाइफ से ट्विनिंग करते दिखे।

प्रियंका के लुक की बात करें तो उन्होंने हरे रंग की ड्रेस पहनी और अपने बालों को बन में बांधा। निक टक्सीडो में नजर आए। प्रियंका सास को किस कर उन पर प्यार लुटाती हुई दिखीं। एक फोटो में प्रियंका और निक की सिजलिंग और रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली। दोनों एक-दूजे के प्यार में डूबे थे। दूसरी तस्वीर में प्रियंका और निक ताली बजाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि फ्रेंकलिन जोनास और उनकी गर्लफ्रेंड एना ओल्सन उनके पास खड़े हैं।

एक तस्वीर में डेनिस और केविन जोनास सीनियर पार्टी वेन्यू के अंदर हाथ पकड़े हुए साथ-साथ चल रहे हैं। प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अब एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'SSMB29' में नजर आने वाली हैं, इसमें उनके साथ महेश बाबू भी दिखाई देंगे। इससे पहले प्रियंका हॉलीवुड एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में दिखी थीं, जो प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका