न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुष्का की मूवी ‘चकदा एक्सप्रेस’ की रिलीज पर ऐसा बोलीं झूलन, जानें-कब आएगा ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने लंबे समय से बॉलीवुड से दूरी बना रखी है। उनकी पिछली फिल्म साल 2018 में आई ‘जीरो’ थी। इसमें अनुष्का के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 13 May 2025 2:13:16

2 News : अनुष्का की मूवी ‘चकदा एक्सप्रेस’ की रिलीज पर ऐसा बोलीं झूलन, जानें-कब आएगा ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने लंबे समय से बॉलीवुड से दूरी बना रखी है। उनकी पिछली फिल्म साल 2018 में आई ‘जीरो’ थी। इसमें अनुष्का के साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ थे। कह सकते हैं कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी के बाद से ही अनुष्का काफी हद तक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर हो गईं। वह फिलहाल अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय की परवरिश पर फोकस कर रही हैं। हालांकि अनुष्का की फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ पिछले काफी समय से चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व स्टार तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर आधारित है।

फिल्म का पोस्टर और फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया था। इसकी शूटिंग काफी समय पहले पूरी हो चुकी, लेकिन अभी तक यह रिलीज नहीं हो पाई है। फिल्म अक्टूबर 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की उम्मीद थी। माना जा रहा है कि यह ठंडे बस्ते में चली गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स अब भी इसके लिए बेहतर ओटीटी प्लेटफॉर्म की तलाश में हैं। इस बीच झूलन ने फिल्म को लेकर चुप्पी तोड़ी है। फिल्म के रिलीज के बारे में जब झूलन से सवाल किया गया तो उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि उन्हें इसकी रिलीज से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है।

झूलन ने कहा कि मुझे कोई न्यूज नहीं है और कॉल मुझे कर रहे हैं सब। मुझे कोई कमेंट नहीं करना है।” उल्लेखनीय है कि अनुष्का भी इस फिल्म को लेकर कुछ नहीं बोल रही है और अब झूलन ने भी ऐसी बात कही है जिससे इसकी रिलीज को लेकर आशंका बढ़ गई है। हालांकि अनुष्का और झूलन के फैंस इस फिल्म को देखने की इच्छा रखते हैं। वे यह भी देखना चाहते हैं कि अनुष्का क्रिकेटर के रूप में कैसी लगती हैं। बता दें इस फिल्म का फर्स्ट शेड्यूल अप्रैल 2020 में लिखा गया था लेकिन कोविड लॉकडाउन की वजह से प्लान आगे नहीं बढ़ा। फिर लॉकडाउन में अनुष्का ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। इस वजह से प्रोजेक्ट आगे बढ़ा। फिर फिल्म के डायरेक्टर प्रोसित रॉय ‘पाताल लोक’ वेब सीरीज में बिजी हो गए।

आमिर खान की मूवी ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर फैंस में है जबरदस्त क्रेज

सुपरस्टार आमिर खान (60) की मचअवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर कई दिनों से खबरें चल रही हैं। इसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही फिल्म का पहला पोस्टर सामने आया था, जो लोगों को खूब पसंद आया। इसके बाद फैंस और ज्यादा उत्साहित हो गए। अब मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर से जुड़ी एक अहम जानकारी साझा की है। आमिर खान प्रोडक्शंस की तरफ से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी गई है कि फिल्म का ट्रेलर आज मंगलवार (13 मई) रात को जारी किया जाएगा।

मेकर्स ने बताया कि ट्रेलर जी नेटवर्क चैनल्स पर शाम 7:50-8:10 बजे और आमिर खान प्रोडक्शन के सोशल मीडिया हैंडल पर रात 8:20 बजे रिलीज किया जाएगा। इससे पहले 5 मई को फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया था। इसमें आमिर के साथ फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आई थी। पोस्टर पर लिखा था, “सितारे जमीन पर... सबका अपना-अपना नॉर्मल।” फिल्म साल 2007 में आई आमिर की सुपरहिट मूवी 'तारे जमीन पर' का सीक्वल है। यह फिल्म 20 जून को रिलीज होगी।

फिल्म में रितेश देशमुख की पत्नी एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि वह पोस्टर में नजर नहीं आई थीं। बता दें आमिर की पिछली फिल्म साल 2022 में आई ‘लाल सिंह चड्ढा’ थी। इसमें आमिर के अपोजिट करीना कपूर खान थी। आमिर को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फ्लॉप रही। अब फैंस करीब 3 साल बाद उन्हें बड़े पर्दे पर देख पाएंगे। फिल्म चलती है या नहीं चलती ये तो वक्त ही बताएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ