दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। वे फैंस को अपनी एक्टिंग का दीवाना तो बना ही चुकी है, साथ ही खुद के बारे में लगातार अपडेट देकर उनसे बोंडिंग और मजबूत करती जा रही हैं। वे अपने लेटेस्ट और स्टाइलिश लुक से काफी चर्चाओं में रहती हैं। जाह्नवी ने एक बार फिर फोटोशूट करवाया है, जिसकी फोटो उन्होंने शेयर की है। इन फोटो में जाह्नवी ने रेड ड्रेस पहनी हुई है।














