How is this allowed to happen in any set? #Jhanak
Please take action @MIB_India @StarPlus @LeenaGanguli how insensible and irresponsible as usual! सोशल मीडिया पर भड़के लोग
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, यूजर्स के गुस्से भड़क उठे। एक यूजर ने लिखा - "नवजात शिशु को इस तरह पकड़ना सही नहीं है।" दूसरे ने सवाल किया - "क्या यह असली बच्चा है या सिर्फ डॉल? क्योंकि यकीन नहीं हो रहा कि कोई नवजात के साथ ऐसा कर सकता है।"
वहीं, कुछ लोगों ने इसे माता-पिता की लापरवाही बताया और कहा कि "अगर यह असली बच्चा है, तो उसके माता-पिता इसे रोक क्यों नहीं रहे?"
झनक की मौजूदा कहानी
सीरियल की स्टोरीलाइन के अनुसार, अर्शी ने एक बच्चे को जन्म दिया है। लेकिन अस्पताल में एक नर्स उसके नवजात को दूसरे बच्चे से बदल देती है और अनिरुद्ध को बताती है कि उनका बच्चा मर चुका है।













