न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘जेठालाल’ ले रहे हैं ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो से ब्रेक! ‘मुंबई डायरीज सीजन 2’ का ट्रेलर रिलीज, देखें...

सब टीवी पर फैमिली कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अंगद के पैर की तरह जम गया है। इसकी लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Sep 2023 8:11:40

‘जेठालाल’ ले रहे हैं ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो से ब्रेक! ‘मुंबई डायरीज सीजन 2’ का ट्रेलर रिलीज, देखें...

सब टीवी पर फैमिली कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अंगद के पैर की तरह जम गया है। इसकी लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि 15 साल से ज्यादा वक्त गुजरने के बावजूद इसे कोई भी टस से मस नहीं कर पा रहा। भले ही शो के अब तक के सफर में कई विपदाएं आई हैं, लेकिन दर्शकों के दिलों में इसके लिए प्यार कम नहीं हुआ। वैसे तो इसका हर किरदार शानदार है, लेकिन ‘जेठालाल’ की बात ही कुछ और है। वे शो के सेंट्रल अट्रेक्शन हैं।

फैंस को उनका अंदाज बेहद पसंद आता है। ‘जेठालाल’ का रोल निभाने वाले दिलीप जोशी अव्वल दर्जे के कलाकार हैं। अब उनकी एक बात से फैंस थोड़े निराश हो सकते हैं। दरअसल दिलीप ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बोल रहे हैं कि इस शो से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने वाले हैं। दिलीप ने अपने परिवार के साथ तंजानिया की धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए एक छोटा सा ब्रेक लिया है।

हालांकि दिलीप सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने पोस्ट डालकर धार्मिक यात्रा के बारे में बताया है। दिलीप ने यह भी बताया कि वे अबू धाबी भी जाएंगे। जेठालाल ने खुलासा किया कि वे इस बार शो में गणेशोत्सव का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। बप्पा का स्वागत करने और पहली आरती करने के बाद वे इंदौर के लिए रवाना हो जाएंगे। इस दौरान ‘जेठालाल’ कुछ दिन शो से गायब रहेंगे। यानी हमें कुछ एपिसोड उनके बगैर ही एन्जॉय करने पड़ेंगे। फिलहाल शो में गोकुलधाम वासियों ने गणेश चतुर्थी समारोह शुरू कर बप्पा का स्वागत किया है।

मुंबई डायरीज के दूसरे सीजन में मोहित रैना का है प्रमुख किरदार, जबरदस्त है ट्रेलर

मोहित रैना की ‘मुंबई डायरीज के दूसरे सीजन’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। मेकर्स ने इस सीजन का पोस्टर जारी कर अपडेट जारी किया था। इसके बाद टीजर रिलीज किया गया। इस बीच आज शुक्रवार (29 सितंबर) को इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इसकी शुरुआत वॉयसओवर से होती है जिसमें घोषणा की जाती है कि '26 नवंबर की रात को कोई नहीं भूल सकता।'

ट्रेलर में आगे लगातार बारिश के कारण मुंबई को रेड अलर्ट पर रखा गया है और नागरिकों को घर के अंदर रहने और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है। इसके बाद अस्पताल के अंदर का सीन बदल जाता है क्योंकि संकट के समय में वहां मरीजों की भीड़ होती है। इस बीच जब डॉ. कौशिक (मोहित रैना) बढ़ते तनाव को संभालने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो उन्हें यह स्वीकार करना पड़ता है कि ट्रॉमा सर्जन बनने के लिए उनमें उतनी इच्छा नहीं है।

ट्रेलर फिर दिखाता है कि कैसे बाढ़ अस्पताल के अंदर भी तबाही मचाती है, क्योंकि डॉक्टरों और कर्मचारियों को सीमित संसाधनों के साथ समस्याओं से निपटने के लिए छोड़ दिया जाता है। इसे निखिल आडवाणी ने बनाया है। इसमें मोहित, कोंकणा सेन शर्मा, टीना देसाई, श्रेया धनवंतरी, सत्यजीत दुबे, नताशा भारद्वाज, मृण्मयी देशपांडे और प्रकाश बेलावाड़ी की मुख्य भूमिका है। सीरीज 6 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार