न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : देखें-जितेंद्र और शोभा ने मनाई शादी की 50वीं सालगिरह, आलिया के किचन में है ये प्यारी तस्वीर

बॉलीवुड में ‘जंपिंग जैक’ के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता जितेंद्र और उनकी पत्नी शोभा कपूर की शादी को 50 साल पूरे हो गए हैं। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 16 Dec 2024 7:21:46

2 News : देखें-जितेंद्र और शोभा ने मनाई शादी की 50वीं सालगिरह, आलिया के किचन में है ये प्यारी तस्वीर

बॉलीवुड में ‘जंपिंग जैक’ के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता जितेंद्र और उनकी पत्नी शोभा कपूर की शादी को 50 साल पूरे हो गए हैं। इस गोल्डन जुबली के मौके पर कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें जितेंद्र और शोभा एक-दूसरे को जयमाला पहनाते दिखे। इस दौरान उनके दोस्त, करीबी और परिवार भी जश्न में डूबा नजर आया। कपल को फैंस और इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने शुभकामनाएं दी हैं। जश्न में उनकी बेटी दिग्गज फिल्ममेकर एकता कपूर अपनी गर्ल गैंग के साथ डांस करती दिखीं।

एक वीडियो में एकता, रिद्धि डोगरा समेत गर्ल गैंग ‘द डर्टी पिक्चर’ के ‘ऊ लाला’ गाने पर डांस कर रही हैं। एकता ने इंस्टाग्राम पर पार्टी का एक वीडियो शेयर किया है। पार्टी मुंबई के जुहू इलाके में स्थित उनके कृष्णा बंगले में हुई। इस मौके पर सोनाली बेंद्रे, अनिल कपूर, पद्मिनी कोल्हापुरी, डेविड धवन सहित कई दिग्गजों ने शिरकत की। एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने इंस्टाग्राम पर जश्न की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “पिछली रात प्यार से भरी हुई और जादुई थी। यहां एवरग्रीन दूल्हे और दुल्हन के साथ हम लड़कियों की एक झलक है। शोभा की जीत, 50वीं सालगिरह।” जितेंद्र ब्लैक कलर की बंदगला जैकेट पहने थे, जिसके बटन को हल्का तिरछा लुक देकर स्टाइल किया गया था। साथ में उन्होंने मैचिंग पैंट्स और ब्लैक शूज पेयर किए।

वे 82 की उम्र में भी गजब लग रहे थे। दूसरी ओर 75 साल की शोभा ने अपने इस खास दिन के लिए गोल्डन कलर के फुल स्लीव्स अनारकली को चुना जिसे सुनहरी कढ़ाई से हैवी लुक दिया था, जो शानदार लगा। उल्लेखनीय है कि जितेंद्र ने कई दशकों तक इंडस्ट्री पर राज किया। वे अपनी अदाकारी के साथ-साथ लुक्स व फिटनेस को लेकर भी चर्चाओं में रहते थे।

आलिया और रणबीर के घर खाना बनाने गए शैफ ने दिखाई किचन की झलक

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड की मोस्ट लवेबल जोड़ियों में से एक है। उनकी 2 साल की बेटी राहा भी खूब लाइमलाइट में रहती हैं। अब आलिया-रणबीर के किचन से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कई क्यूट चीजें नजर आ रही हैं। इसमें सभी की नजरें राहा की फोटो पर टिक गई हैं। कपस जल्द ही अपने नए घर में शिफ्ट होने वाला है जो बनकर लगभग तैयार हो गया है। फिलहाल कपल पाली हिल के एक अपार्टमेंट में रहता है, जहां की किचन की कुछ झलक देखने को मिली है।

किचन बहुत सिंपल सा है। इसके एक कॉर्नर में छोटी सी राहा, आलिया और रणबीर के हाथों से बना स्कैच है। ये फोटो क्रिसमस के मौके की लग रही है। फ्रिज पर जानवरों के मैगनेट लगे हुए हैं। रसोई में रोशनी आने के लिए एक बड़ी सी खिड़की बनी हुई है। साथ ही सेंट्रलाइज्ड एसी और स्टोव हुड भी है। दरअसल शेफ आलिया-रणबीर के घर खाना बनाने गए थे। उन्होंने ही किचन की झलक दिखाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार