बॉलीवुड के ‘हीमैन’ धर्मेंद्र की सेहत में अब धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। बुधवार को उनके परिवार ने उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर ले आए। उनके फैंस और इंडस्ट्री के साथी अब भी उनके स्वास्थ्य के लिए लगातार शुभकामनाएं भेज रहे हैं।
गुरुवार को अभिनेत्री जया प्रदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धर्मेंद्र की एक तस्वीर साझा करते हुए उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। जया ने लिखा, “प्रिय धरम जी, आपकी तबीयत के बारे में जानकर बहुत चिंता हुई। आप हम सबके लिए प्रेरणा, हौसला और गरिमा का प्रतीक हैं। आपके चेहरे की मुस्कान और जज्बा आज भी लाखों लोगों के दिलों को छूता है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आप जल्दी स्वस्थ हो जाएं और फिर से अपनी ऊर्जा और सकारात्मकता के साथ हम सबको प्रेरित करें। प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के साथ, जया प्रदा।”














