न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सकुशल हैं जया बच्चन की मां, उड़ीं मौत की खबरें, शो में कपिल ने काजोल से पूछा सवाल तो...

एक्ट्रेस व पॉलिटिशियन जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी (94) पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही हैं। आज बुधवार (23 अक्टूबर) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Oct 2024 7:58:48

2 News : सकुशल हैं जया बच्चन की मां, उड़ीं मौत की खबरें, शो में कपिल ने काजोल से पूछा सवाल तो...

एक्ट्रेस व पॉलिटिशियन जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी (94) पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही हैं। आज बुधवार (23 अक्टूबर) को सोशल मीडिया पर इंदिरा के निधन की अफवाह फैल गई। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि इंदिरा नहीं रहीं, लेकिन भादुड़ी परिवार की केयर टेकर बबली ने इस खबर को खारिज किया और उनके स्वस्थ होने की बात कही। केयर टेकर ने मीडिया से कहा कि इंदिरा बिल्कुल ठीक हैं। रीड की हड्डी में प्रॉब्लम हैं। बाकी उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। अभी आराम कर रही हैं। बताया जा रहा है कि भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में रहने वालीं इंदिरा की रीढ़ की हड्‌डी में फ्रेक्चर हुआ है।

वे घर में ही आराम कर रही हैं। उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर दोहिते/नाती अभिषेक बच्चन व जया बच्चन भोपाल पहुंचे। मां-बेटे को वहां देखते ही मीडिया में इंदिरा के निधन की खबर फैल गई। इसके बाद केयर टेकर ने स्थिति साफ की। गौरतलब है कि इंदिरा की पिछले साल सर्जरी हो चुकी है। फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया गया था कि इंदिरा को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उनकी पेसमेकर सर्जरी की गई थी।

बता दें जया के पिता तरुण भादुड़ी का साल 1996 में निधन हो गया था। इसके बाद से उनकी मां भोपाल में अकेले ही रहती हैं। जया के पिता पेशे से एक पत्रकार और राइटर थे। उन्होंने कई अखबारों में काम किया। अमिताभ की कई फिल्मों की शूटिंग भोपाल में हो चुकी है। अभिषेक, ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या कई बार इंदिरा से मिलने भोपाल आते रहे हैं। जया की बहन रीता वर्मा भी भोपाल में रहती हैं, जिनकी शादी एक्टर राजीव वर्मा से हुई है। जया की एक और बहन नीता भी हैं।

jaya bachchan,actress jaya bachchan,indira bhaduri,jaya indira,amitabh bachchan,abhishek bachchan,indira fracture,the great indian kapil show 2,kapil sharma,kajol,kriti sanon

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2' में मस्ती करती दिखेगी ‘दो पत्ती’ फिल्म की स्टारकास्ट

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का सीजन 2 इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर छाया हुआ है। इसके अगले एपिसोड में अपकमिंग फिल्म ‘दो पत्ती’ की स्टारकास्ट नजर आएगी। मेकर्स ने इसका प्रोमो वीडियो जारी किया है, जिसमें काजोल, कृति सेनन और शाहीर शेख शो की टीम के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। प्रोमो में कपिल बोलते हैं, “काजोल मैम आपने अजय सर से नहीं पूछा कि मैं पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले कर रही हूं, तो मुझे 'आता माझी सटकली' जैसा कुछ बताओ।”

इस पर काजोल कहती हैं, “नहीं, मैंने बिल्कुल नहीं पूछा, क्योंकि मैंने उन्हें 'सिंघम' के लिए पूरी ट्रेनिंग दी है। भूल गए?” ये सुन अर्चना पूरन सिंह ठहाके लगाकर हंसती हैं। इसके बाद सुनील ग्रोवर एक्टर अजय देवगन के गेटअप में पहुंचे और मिमिक्री की। सुनील को देख काजोल हैरान रह गईं। कृष्णा अभिषेक ‘जग्गू दादा’ उर्फ जैकी श्रॉफ बनकर सबको हंसाते हैं। इसी दौरान कृति ने काजोल से पूछा कि “क्या ये सच है कि जिस भी फिल्म के सेट पर वो गिरी वो हिट हो गई?”

जवाब में काजोल ने कहा हां, तो कृति ने कहा, “मैम अगर आपने मुझे पहले बताया होता तो...” यह सुनकर काजोल ने कहा, “क्या कोई प्लान था?” फिर कृति हंसती हैं और काजोल को गले लगा लेती हैं। बता दें यह एपिसोड 26 अक्टूबर को स्ट्रीम होगा, जबकि ‘दो पत्ती’ नेटफ्लिक्स पर ही 25 अक्टूबर को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री