न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी के 14 साल बाद जय और माही का टूटा रिश्ता! इस फिल्म से माधवन का फर्स्ट लुक टीजर आउट

एक्टर जय भानुशाली और एक्ट्रेस माही विज टीवी इंडस्ट्री के फेमस और पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। वे पर्सनल के साथ प्रोफेशनल लाइफ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Oct 2025 1:44:36

2 News : शादी के 14 साल बाद जय और माही का टूटा रिश्ता! इस फिल्म से माधवन का फर्स्ट लुक टीजर आउट

एक्टर जय भानुशाली और एक्ट्रेस माही विज टीवी इंडस्ट्री के फेमस और पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। वे पर्सनल के साथ प्रोफेशनल लाइफ के लिए लाइमलाइट में बने रहते हैं। जय पिछले कुछ समय से टीवी शो के साथ-साथ ओटीटी पर भी धूम मचा रहे हैं। दूसरी ओर, माही स्क्रीन से दूर परिवार पर ध्यान दे रही हैं। इस बीच कपल को लेकर फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जय और माही का तलाक हो गया और कपल ने 14 साल की शादी खत्म कर दी है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि जय और माही ने कुछ महीने पहले तलाक की अर्जी दी थी।

इस साल जुलाई-अगस्त में उन्होंने तलाक के कागजों पर साइन किया और इसे फाइनल किया था। तलाक में बच्चों की कस्टडी का फैसला भी हो चुका है। इससे पहले जुलाई में जय और माही के तलाक की अफवाहें भी सामने आई थीं। तब माही ने एक इंटरव्यू में क्लियर कर दिया था कि वह इस पर सफाई देना जरूरी नहीं समझती हैं। दोनों के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने रिश्ते को संभालने के लिए काफी कोशिशें कीं, लेकिन आखिरकार उन्हें हार माननी पड़ी।

बताया जा रहा है कि कपल ने काफी लंबे समय तक साथ में अपनी जिंदगी का आनंद लिया, लेकिन धीरे-धीरे उनके बीच दूरियां बढ़ने लगीं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि उनके रिश्ते में पहली दरार तब आई जब माही को जय की वफादारी पर शक होने लगा। उल्लेखनीय है कि जय और माही की साल 2011 में शादी हुई थी। शादी के कई सालों के बाद साल 2017 में कपल ने दो बच्चों को गोद लिया था, जिनका नाम राजवीर और खुशी है। इसके बाद साल 2019 में माही ने एक बेटी तारा को जन्म दिया।

बता दें जय और माही यूट्यूब पर अक्सर फैमिली वीडियो पोस्ट करते थे। हालांकि उन्होंने कुछ समय पहले साथ में पोस्ट बंद कर दी। इसके बाद से ही फैंस को उनके रिश्ते को लेकर चिंता होने लगी थी। ऐसा लगने लगा कि कुछ न कुछ तो गड़बड़ है। उनकी आखिरी कोलैब फैमिली पोस्ट जून 2024 में दिखी थी। कपल आखिरी बार इस साल अगस्त में तारा के जन्मदिन पर साथ नजर आया था।

‘GDN’ मूवी में नजर आएंगे आर माधवन, जानें सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज

अभिनेता आर माधवन हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। अब माधवन अपनी अगली फिल्म 'GDN' को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बीच मेकर्स ने इस फिल्म का पहला लुक टीजर जारी कर दिया है। फिल्म में वे जीडी नायडू उर्फ गोपालस्वामी दोरीस्वामी नायडू की भूमिका में हैं, जिसमें उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। फिल्म का डायरेक्शन कृष्णकुमार रामकुमार ने किया है, जबकि माधवन और सरिता माधवन इसके प्रोड्यूसर हैं।

'GDN' के 43 सैकंड के टीजर में माधवन को जीडी नायडू के रूप में काम करते हुए देखा जा सकता है। टीजर की शुरुआत माधवन को नायडू के रूप में एक मंद रोशनी वाली जगह पर वेल्डिंग करते हुए दिखाती है, जहां उनका चेहरा एक सुरक्षात्मक मास्क के पीछे छिपा हुआ है। जैसे ही मास्क हटाया जाता है, कैमरा उनके वृद्ध चेहरे पर केंद्रित होता है, जो गोल चश्मे से और भी उभरकर आते हैं, जिससे आविष्कारक से उनकी एक अद्भुत समानता स्थापित होती है। टीजर के साथ कैप्शन में लिखा है, “GDNAIDU की भावना अब आधिकारिक रूप से सामने आ गई है। ये बेजोड़ दूरदर्शिता, विशाल महत्वाकांक्षा और अटूट संकल्प की कहानी है।”

बता दें कि जीडी नायडू भारतीय आविष्कारक और इंजीनियर थे, जिन्हें 'भारत का एडिसन' कहा जाता है। माधवन की यह फिल्म अगले साल की गर्मियों में रिलीज की जाएगी। 'GDN' का निर्माण वर्गीस मूलन पिक्चर्स के वर्गीस मूलन और विजय मूलन और ट्राइकलर फिल्म्स के आर माधवन व सरिता माधवन द्वारा किया गया है। अरविंद कमलानाथन छायाकार और रचनात्मक निर्माता हैं, जबकि मुरलीधरन कार्यकारी निर्माता हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड