न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘जवान’ के ‘जिंदा बंदा’ गाने पर खर्च हुए 15 करोड़, 1000 से ज्यादा डांसर्स, रवीना की फिल्म का पोस्टर रिलीज

बॉलीवुड के बादशाह सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जवान’ (Jawan) को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इसके पोस्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 26 Jul 2023 7:40:12

‘जवान’ के ‘जिंदा बंदा’ गाने पर खर्च हुए 15 करोड़, 1000 से ज्यादा डांसर्स, रवीना की फिल्म का पोस्टर रिलीज

बॉलीवुड के बादशाह सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जवान’ (Jawan) को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इसके पोस्टर वायरल हो रहे हैं। इस बीच फिल्म के पहले गाने ‘जिंदा बंदा’ को लेकर भी जबरदस्त हाइप क्रिएट हो रहा है। यह गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है। बड़ी बात ये है कि इस गाने को बनाने में मेकर्स ने पैसा पानी की तरह बहाया है। गाने को लार्जर देन लाइफ का लुक देने के लिए मेकर्स ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस गाने को बनाने में 15 करोड़ रुपए लगाए गए हैं।

सूत्रों का कहना है कि गाने को चेन्नई में बड़े पैमाने पर 5 दिन में शूट किया गया। साथ ही कई शहरों के 1000 से ज्यादा डांसर्स ने परफोर्म किया है। गाने को अनिरुद्ध ने कंपोज किया और शोबी ने कोरियोग्राफ किया है। एटली कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख के साथ टॉलीवुड एक्ट्रेस नयनतारा, दीपिका पादुकोण, रिद्धि डोगरा व सुनील ग्रोवर भी है। दीपिका का कैमियो रोल है। ये शाहरुख की पहली पैन इंडिया फिल्म है। फिल्म का प्रोड्यूसर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट है।

jawan movie,raveena tandon,one friday night,shahrukh khan,deepika padukone,milind soman

रवीना की फिल्म ‘वन फ्राइडे’ नाइट का 28 जुलाई से जियो सिनेमा पर होगा प्रीमियर

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने 90 के दशक में अपनी अदाकारी से लोगों को दीवाना बनाया हुआ था। उन्होंने अपने समकालीन सभी अभिनेताओं के साथ काम किया और खूब शौहरत पाई। गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी। रवीना आज भी गाहे-बगाहे फिल्मों और वेबसीरीज में नजर आ जाती हैं। रवीना ने कुछ दिनों पहले अपनी फिल्म 'वन फ्राइडे नाइट' का ऐलान किया था। इसमें रवीना के साथ मिलिंद सोमन और विधि चितालिया जैसे कलाकार नजर आएंगे। निर्माताओं ने आज बुधवार (26 जुलाई) को फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया। इसमें रवीना और मिलिंद की झलक देखने को मिली।

फिल्म के डायरेक्टर मनीष गुप्ता और प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे हैं। कहानी रमेश रवींद्रनाथ और कमल चोपड़ा ने मिलकर लिखी है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। इसका प्रीमियर 28 जुलाई से होगा। जियो सिनेमा ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'प्यार, विश्वासघात और रहस्य। रवीना टंडन, मिलिंद सोमन और विधि चितालिया के त्रिकोण वाले इस रहस्य को उजागर करें।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका