Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शराब के कारण टूटी अख्तर की पहली शादी, इस दिग्गज एक्टर की रह गई टाटा से मिलने की हसरत

दिग्गज गीतकार और लेखक जावेद अख्तर (79) अक्सर अपने इंटरव्यूज के कारण सुर्खियों में रहते हैं। इनमें वह अपनी जिदंगी से जुड़ी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 10 Oct 2024 2:19:21

2 News : शराब के कारण टूटी अख्तर की पहली शादी, इस दिग्गज एक्टर की रह गई टाटा से मिलने की हसरत

दिग्गज गीतकार और लेखक जावेद अख्तर (79) अक्सर अपने इंटरव्यूज के कारण सुर्खियों में रहते हैं। इनमें वह अपनी जिदंगी से जुड़ी कई बातें शेयर करते रहते हैं। उनका बेबाक अंदाज फैंस को बहुत पसंद आता है। अब अख्तर ने शराब पीने की आदत के बारे में बात की है। अख्तर ने चिल सेश के तीसरे एपिसोड में कहा कि मैंने शराब पीकर बहुत सारा समय बर्बाद किया है। मैं एक शराबी था। मैंने 31 जुलाई 1991 को हमेशा के लिए शराब छोड़ दी थी। मुझे लगता है कि मैंने कम से कम 10 साल सिर्फ शराब पीने में ही बर्बाद किए।

अगर मैं उस समय का सही इस्तेमाल करता तो आज बात कुछ और होती। मुझे अपनी पहली शादी के टूटने का अफसोस है। मेरी लापरवाह सोच और शराब पीने की आदत के कारण मैं उस रिश्ते को बचा नहीं पाया, क्योंकि जब आप नशे में होते हैं, तो बिना सोचे-समझे फैसले लेते हैं। ऐसी चीजों पर झगड़ते हैं जो इतनी बड़ी भी नहीं होती हैं। ये सब गलतियां मुझसे हुई हैं।

मैं युवाओं को सलाह देना चाहूंगा कि अगर आप शराब पीते हैं, तो इसे छोड़ दें, क्योंकि आज जब मैं अपनी जिंदगी में नजर डालता हूं, तो मुझे लगता है कि शराब पीने के अलावा मैंने अपनी लाइफ में कोई गलती नहीं की है। गौरतलब है कि अख्तर ने साल 1972 में हनी ईरानी के साथ शादी की थी। इससे उनके बेटा फरहान और बेटी जोया अख्तर हैं। एक्ट्रेस शबाना आजमी के साथ शादी करने के लिए अख्तर ने हनी को तलाक दे दिया था। अख्तर और शबाना की शादी 9 दिसंबर 1984 को हुई थी।

धर्मेंद्र ने टाटा के लिए शेयर की यह इमोशनल पोस्ट

बिजनेसमैन रतन टाटा (86) ने बुधवार रात इस दुनिया से विदाई ले ली। उनके निधन से पूरा देश गम में है। उन्होंने कई ऐसे काम किए हैं, जिससे वे मिसाल बन गए। इस बीच दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (88) ने भी टाटा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त करते हुए अपनी अधूरी इच्छा के बारे में बताया।

धर्मेंद्र ने टाटा की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “रतन टाटा साहब, हसरत ही रह गई आपसे मिलने की। एक विनम्र राजा, जो अपने कार्यकर्ताओं की अपने बच्चों की तरह देखभाल करता था। सर, आपको हमेशा बड़े प्यार और सम्मान के साथ याद किया जाएगा।” इससे पहले धर्मेंद्र ने ‘डिस्को डांसर’ के नाम से मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को भारत का प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्राप्त करने पर भी बधाई दी।

धर्मेंद्र ने लिखा, “प्यारे मिथुन, भारत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार दादा साहब फाल्के के लिए बधाई। घर में सभी को मेरा प्यार देना। मैं भारत से बाहर हूं, लेकिन मैं तुम्हें गले लगाने जरूर आऊंगा।” बता दें धर्मेंद्र और मिथुन ने कुछ फिल्मों में साथ काम किया है। मिथुन को हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित किया था। उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र अपने फैंस से हमेशा जुड़े रहते हैं। वे फोटो और वीडियो के माध्यम से खुद को लेकर अपडेट देना पसंद करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका