न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अख्तर ने इस चक्कर में छोड़ दी थी ‘कुछ कुछ होता है’, दिग्गज लेखक को बेटा-बेटी समझते हैं आउटडेटेड और ट्रेडिशनल

दिग्गज लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने बॉलीवुड में सालों तक अपने काम से ऐसी धाक जमाई है कि लोग आज भी उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 08 Oct 2024 11:49:15

अख्तर ने इस चक्कर में छोड़ दी थी ‘कुछ कुछ होता है’, दिग्गज लेखक को बेटा-बेटी समझते हैं आउटडेटेड और ट्रेडिशनल

दिग्गज लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने बॉलीवुड में सालों तक अपने काम से ऐसी धाक जमाई है कि लोग आज भी उनके कायल हैं। अख्तर ने एक से बढ़कर एक फिल्मों की कहानी और गाने लिखे हैं। वे 79 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनकी कलम का जादू किसी तरह से कम नहीं हुआ है। अब एक इंटरव्यू में अख्तर ने साल 1998 में आई करण जौहर की सुपरहिट मूवी ‘कुछ कुछ होता है’ को लेकर खुलासा किया। फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं, जबकि सलमान खान का कैमियो था।

अख्तर ने सपन वर्मा के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि 80 के दशक को हिंदी सिनेमा के लिए मैं सबसे खराब वक्त मानता हूं। उस वक्त लोग या तो डबल मीनिंग गाने लिख रहे थे या फिर ऐसा लिख रहे थे जिसका कोई मतलब ही नहीं था। उस दौरान मैं वैसी फिल्में करने से मना कर देता था, जिसमें इमैजिनेशन में भी थोड़ी बहुत भी वल्गैरिटी होती थी। इस चक्कर में मैंने एक बहुत अच्छी फिल्म छोड़ दी थी। उस फिल्म का नाम था ‘कुछ कुछ होता है’।

मैंने इसका पहला गाना लिखा था। वो रिकॉर्डेड था, वो फिल्म में है, ‘कोई मिल गया, मेरा दिल गया’। फिर उन्होंने फिल्म का नाम रखा ‘कुछ कुछ होता है’। मैंने उस फिल्म में काम करने से मना कर दिया जिसका टाइटल ‘कुछ कुछ होता है’ था। मैंने फिल्म छोड़ दी। ‘कुछ कुछ होता है’…क्या होता है?” बता दें कि ‘कुछ कुछ होता है’ करण की डायरेक्टर के रूप में पहली फिल्म थी। फिल्म का बजट 14 करोड़ रुपए था और इसने वर्ल्डवाइड 90 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।

javed akhtar,writer javed akhtar,lyricist javed akhtar,kuch kuch hota hai movie,salim khan,javed akhtar vulgarity,farhan akhtar,zoya akhtar

जावेद अख्तर ने बेटे फरहान और बेटी जोया को लेकर बताई यह बात

इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने बताया कि उनकी बेटी जोया और बेटे फरहान को उनकी लिखी हुई लाइंस आउटडेटेड और ओल्ड फैशन लगती है। अख्तर कहते हैं कि उनके लिए मेरा बॉस बनना काफी आसान है। बाकी लोग संकोच करते हैं कि मैं वरिष्ठ और दिग्गज हूं, लेकिन मेरे बच्चे इसका बिलकुल भी लिहाज नहीं करते हैं। फरहान मेरे साथ लड़ता नहीं है वो बस मेरी लाइन को रिजेक्ट कर देता है। वहीं जोया मेरे साथ लड़ाई करती है।

उन दोनों की पहली भाषा इंग्लिश है। मेरी भाषा उर्दू और हिंदी है। जिस भाषा में वो फिल्में बनाते हैं, मैं उसे उनसे बेहतर समझता हूं लेकिन फिर भी वो दोनों मुझे आउटडेटेड और ट्रेडिशनल कहते हैं। पिछले 25 साल में मैंने फरहान के लिए सिर्फ एक स्क्रिप्ट (लक्ष्य मूवी) लिखी है वहीं जोया की डेब्यू फिल्म ‘लक बाय चांस’ के लिए मैंने चंद डायलॉग्स लिखे थे। जोया ने फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में मुझे कुत्ते के संवाद लिखने के लिए कहा था।

उसने कहा था कि फिल्म में कुत्ते के जज्बात मुझसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता। गौरतलब है कि अख्तर ने सलमान खान के पिता सलीम खान संग मिलकर ‘दीवार’ ‘शोले’, ‘काला पत्थर’, ‘सीता और गीता’, ‘दोस्ताना’, ‘हाथी मेरे साथी’, ‘जंजीर’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में लिखी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री