न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जावेद अख्तर ने बताया क्यों टूटी थी हनी ईरानी से शादी, बेटे फरहान की आलोचना पर संदीप को दिया यह जवाब

मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने बॉलीवुड के लिए एक से बढ़कर एक फिल्म और गीत लिखे हैं। उनका काम तो बोलता ही है, साथ ही वे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Mar 2024 6:41:40

जावेद अख्तर ने बताया क्यों टूटी थी हनी ईरानी से शादी, बेटे फरहान की आलोचना पर संदीप को दिया यह जवाब

मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने बॉलीवुड के लिए एक से बढ़कर एक फिल्म और गीत लिखे हैं। उनका काम तो बोलता ही है, साथ ही वे बयानों के चलते भी लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। जावेद किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। वे निजी जिंदगी पर बात करने से भी गुरेज नहीं करते। अब हाल ही में जावेद ने अपनी पहली पत्नी और पटकथा लेखिका हनी ईरानी को लेकर बात की। जावेद ने माना कि अगर वे शराब की लत से नहीं जूझ रहे होते तो उनकी पहली शादी नहीं टूटती।

जावेद ने मोजो स्टोरी के साथ बातचीत में कहा कि मुझे यकीन है कि अगर मैं शराब नहीं पीता और थोड़ा ज्यादा जिम्मेदार होता तो शायद ये कहानी अलग होती। शराब से लड़ाई इस असफल रिश्ते का हिस्सा है। हनी बहुत अच्छी इंसान हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं इसलिए आज भी हम अच्छे दोस्त हैं। मैंने एक दिन अचानक ही शराब पूरी तरह से छोड़ने का फैसला कर लिया और उसके बाद कभी एक घूंट भी पीकर नहीं देखा। जावेद ने दूसरी पत्नी एक्ट्रेस शबाना आजमी को लेकर कहा कि उनकी संवेदनशीलता ही थी, जो उन्होंने शराब की लत के दौरान लगभग 10 साल तक मेरा साथ रिश्ता निभाया।

पता नहीं कैसे शबाना ने तब एक ऐसे शराब पीने वाले व्यक्ति से शादी कर ली थी। बता दें कि जावेद और हनी ने साल 1972 में शादी की थी और उनके एक बेटा फरहान अख्तर और बेटी जोया अख्तर हैं। साल 1984 में उनका तलाक हो गया, लेकिन उन्होंने मिलकर बच्चों का पालन-पोषण किया। हनी से तलाक के तुरंत बाद जावेद ने शबाना के साथ शादी कर ली थी।

javed akhtar,lyricist javed akhtar,honey irani,javed honey,farhan akhtar,sandeep reddy vanga,animal,mirzapur web series

‘एनिमल’ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने ‘मिर्जापुर’ पर साधा निशाना तो आहत हुए जावेद अख्तर

जावेद अख्तर (79) ने पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' की सफलता पर सवाल उठाया था। इसके जवाब में फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने जावेद के बेटे फरहान अख्तर की वेब सीरीज 'मिर्जापुर' पर कमेंट करते हुए कहा था कि उसे देखकर उल्टी आती है। अब जावेद ने इसका जवाब दिया है। जावेद ने कहा कि मैंने फिल्म बनाने वालों को कभी ब्लेम ही नहीं किया।

मुझे ऐसा लगता है कि इस लोकतांत्रिक समाज में 'एनिमल' और उसकी जैसी बहुत सी फिल्में बनाने का उन्हें हक है। मुझे तो बस जनता की चिंता है फिल्ममेकर की नहीं। वो कोई भी फिल्म बना सकते हैं। मैं खुद को खुशनसीब समझता हूं कि उन्होंने मुझे जवाब दिया।

मेरे 53 साल के करिअर में उन्हें मेरी एक भी ऐसी फिल्म नहीं मिलेगी, ना स्क्रिप्ट, ना सीन, ना डायलॉग, ना गाना जो आपत्तिजनक हो। तो उन्हें मेरे बेटे के ऑफिस जाना चाहिए और देखना चाहिए कि मेरे बेटे ने उस सीरीज में ना तो एक्टिंग की थी, ना उसे डायरेक्ट किया था ना ही लिखा था। उसकी कंपनी ने उस सीरीज को प्रोड्यूस किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका