न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अख्तर ने शमी से कहा, उन मूर्खों की परवाह मत करो…, इस एक्टर ने ‘छावा’ के क्लाइमेक्स सीन पर कही यह बात

प्रख्यात लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल किया है। उन्होंने सलीम खान के साथ मिलकर कई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 08 Mar 2025 12:03:00

2 News : अख्तर ने शमी से कहा, उन मूर्खों की परवाह मत करो…, इस एक्टर ने ‘छावा’ के क्लाइमेक्स सीन पर कही यह बात

प्रख्यात लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल किया है। उन्होंने सलीम खान के साथ मिलकर कई सुपरहिट फिल्में लिखी हैं। अमिताभ बच्चन को सुपरस्टार बनाने में भी उनकी लेखनी का अहम योगदान है। अख्तर अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। वे किसी भी मुद्दे पर अपनी बात कहने से नहीं चूकते फिर चाहे वो किसी को अच्छी लगे या न लगे। हाल ही अख्तर और कंगना रनौत का 5 साल चला विवाद खत्म हुआ है। अब अख्तर ने भारतीय टीम के मुख्य तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का बचाव किया है।

दरअसल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मार्च को दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल से शमी की एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसके बाद वो कुछ लोगों के निशाने पर आ गए। मैच के दौरान शमी एनर्जी ड्रिंक पीते नजर आए थे। यह फोटो देख उनके रोजा न रखने को लेकर सवाल उठाए जाने लगे। हालांकि कई लोगों ने शमी का समर्थन भी किया और अब इस लिस्ट में अख्तर का नाम भी जुड़ गया है। अख्तर ने X (ट्विटर) पर पोस्ट में लिखा, “शमी साहब, उन कट्टर मूर्खों की परवाह मत कीजिए, जिन्हें तपती दोपहर में आपके पानी पीने से दिक्कत है। ये सब उन लोगों के मतलब की बात है। आप महान खिलाड़ी हैं और हम सभी को गर्व महसूस करवा रहे हैं। आपको और आपकी पूरी टीम को मेरी तरफ से शुभकामनाएं।”

उल्लेखनीय है कि ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने शमी के रोजा न रखने को लेकर उनकी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि इस्लाम में रोजा फर्ज है। ऐसे में अगर कोई जानबूझकर रोजा छोड़ता है तो वो गुनाहगार है। शमी ने रोजा न रखकर गुनाह किया है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे पहले अख्तर ने उस मैच के लिए विराट कोहली की तारीफ की थी। उन्होंने लिखा था कि एक बार फिर विराट ने साबित कर दिया है कि वे आज के भारतीय क्रिकेट भवन का सबसे मजबूत स्तंभ हैं।

इस पर एक यूजर ने लिखा कि अगर विराट सबसे मजबूत स्तंभ हैं तो रोहित शर्मा क्या हैं? सबसे भारी स्तंभ? शर्म आनी चाहिए जावेद साहब, भारतीय कप्तान को मोटा कहने के लिए। अख्तर ने इस पर कहा था, “शटअप कॉकरोच। मैं रोहित शर्मा की बहुत रस्पेक्ट करता हूं और सभी भारतीय क्रिकेटर्स की। तुम कितने नीच और झूठे हो इससे साबित होता है क्योंकि मैंने तो रोहित शर्मा को लेकर कुछ कहा ही नहीं। कभी सोचो तुम इतने घटिया और गंदे आदमी क्यों हो।”

javed akhtar,lyricist javed akhtar,writer javed akhtar,mohammed shami,akhtar shami,champions trophy,vineet kumar singh,chhaava,vicky kaushal,akshay khanna

‘छावा’ फिल्म में काम करने वाले एक्टर विनीत कुमार सिंह ने दी यह जानकारी

विक्की कौशल की मूवी ‘छावा’ इस समय सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म के क्लाइमैक्स में दिखाया गया है कि छत्रपति संभाजी महाराज को औरंगजेब बहुत प्रताड़ित करता है। इसे लेकर विवाद भी हुआ है कि यह बहुत ही हिंसात्मक सीन है। अब इस सीन के बारे में फिल्म के एक्टर विनीत कुमार सिंह ने खुलासा किया है। विनीत ने द रौनक पॉडकास्ट में कहा कि उस समय जो उनके (संभाजी महाराज) साथ बर्बरता हुई थी, लोगों ने उसका केवल एक हिस्सा ही ‘छावा’ में देखा है, वह भी काफी कम करके दिखाया गया है।

आप ऐसे सोचिए, एक महीने से ज्यादा समय तक आप किसी को टॉर्चर कर रहे हो और जब आप उसे शूट करोगे, तो आप समझ रहे हो, आपको क्या देखने को मिलेगा?’ मैं डॉक्टर रहा हूं और मैंने देखा है कि लोग भयानक हादसों के बाद बाद इमरजेंसी वार्ड में आते हैं। जब हम उनके घावों को साफ करने के लिए एंटीसेप्टिक का यूज करते हैं, तो लोग बाप-बाप चिल्लाते हैं, नानी याद आ जाती है।

यहां तक कि फ्रैक्चर को ठीक करने के लिए जब डॉक्टर हाथ लगाते हैं न तो लोग दर्द से चीखने लगते हैं। बदन को छीलकर उसमें नमक लगाया जा रहा है। आप छत्रपति संभाजी महाराज के समाधि स्थल पर जाकर लोगों से ऐसी कहानियां सुन सकते हैं। मैंने फिल्म शुरू करने से पहले वहां जाकर आशीर्वाद लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी