न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 Videos : शबाना के साथ उनके 75वें जन्मदिन पर जमकर थिरके अख्तर, पार्टी में रेखा सहित इन एक्ट्रेस ने भी किया डांस

बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार व लेखक जावेद अख्तर (80) की पत्नी मशहूर एक्ट्रेस शबाना आजमी गुरुवार (18 सितंबर) को 75 साल की हो गईं। इस

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Sep 2025 12:47:23

2 Videos : शबाना के साथ उनके 75वें जन्मदिन पर जमकर थिरके अख्तर, पार्टी में रेखा सहित इन एक्ट्रेस ने भी किया डांस

बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार व लेखक जावेद अख्तर (80) की पत्नी मशहूर एक्ट्रेस शबाना आजमी गुरुवार (18 सितंबर) को 75 साल की हो गईं। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए उन्होंने घर पर एक शानदार पार्टी आयोजित की। इसमें कई टॉप स्टार्स ने शिरकत की। इस दौरान अख्तर ने सभी मेहमानों के सामने शबाना के साथ डांस कर समां बांध दिया। इसका वीडियो शबाना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

उन्होंने कॉनी फ्रांसिस के सदाबहार गाने ‘प्रिटी लिटिल बेबी’ पर जमकर डांस किया और उनकी केमिस्ट्री देख सभी मंत्रमुग्ध हो गए। शबाना चटख लाल बॉर्डर और एक ब्रोच वाले फ्लोई मैरून आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसने उनके आउटफिट में एक रॉयल टच जोड़ा। उन्होंने इसे कम से कम एक्सेसरीज और बंधे हुए हेयरस्टाइल के साथ पेयर किया, जो उनकी खूबसूरती और आकर्षण को और बढ़ा रहा था। दूसरी ओर, अख्तर ने लाल कुर्ते और काले नेहरू जैकेट में एक क्लासिक और फेस्टिव लुक दिया।

वे घूमे और हंसे, जिससे दर्शकों की तालियों के साथ एक अद्भुत खुशी का माहौल बन गया। यह दिल छू लेने वाला पल तुरंत वायरल हो गया जब कोरियोग्राफर व फिल्ममेकर फराह खान ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “अब आप 75 साल की हो गईं, जन्मदिन मुबारक हो शबाना आजमी। आप और जावेद अख्तर हमेशा ऐसे ही जवान रहें।” समारोह में मौजूद हस्तियां कपल का प्यार देख अपनी खुशी को रोक नहीं पाईं। अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी के बेटे फिल्ममेकर व एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी अख्तर इस जोड़ी को महफिल लूटते देख मुस्कुरा रहे थे। बता दें जावेद ने शबाना के साथ साल 1985 में शादी की थी।

‘परिणीता’ के गाने पर माधुरी, उर्मिला और विद्या ने दिया रेखा का साथ

पार्टी के और भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में तो बॉलीवुड की सबसे बड़ी अदाकाराओं ने एक साथ डांस फ्लोर पर अपने मूव्स दिखाए। इनमें से जिसने पूरी महफिल लूट ली, वो हैं एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा। रेखा ने अपने डांस मूव्स से रंग जमाया। बॉलीवुड की कई खूबसूरत दिवा एक साथ डांस फ्लोर पर थिरकती हुई नजर आईं। रेखा इस दौरान आकर्षण का केंद्र रहीं। रेखा ने जमकर अपने मूव्स दिखाए और इसमें उनका साथ माधुरी दीक्षित, उर्मिला मातोंडकर और विद्या बालन ने भी दिया।

डांस करते हुए रेखा ने शबाना को भी फ्लोर पर बुला लिया। फिर सभी हसीनाएं एक साथ विद्या की फिल्म ‘परिणीता’ के गाने ‘कैसी पहेली जिंदगानी’ पर डांस करती दिखीं। इस वीडियो को एक्टर संजय कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पार्टी में अख्तर की बेटी जोया, शबाना के भाई बाबा और भाभी तन्वी आजमी, सोनू निगम, ऋचा चड्ढा, तनिष्ठा चटर्जी, अनिल कपूर, करण जौहर, नीना गुप्ता सहित कई दिग्गज मौजूद थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह