न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुधीर बाबू, शिल्पा व सोनाक्षी की मूवी ‘जटाधरा’ का ट्रेलर रिलीज, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को मिला यह सर्टिफिकेट

डायरेक्टर वेंकट कल्याण की अपकमिंग सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म जटाधरा को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता बनी हुई है। मेकर्स ने उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 Oct 2025 8:24:09

2 News : सुधीर बाबू, शिल्पा व सोनाक्षी की मूवी ‘जटाधरा’ का ट्रेलर रिलीज, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को मिला यह सर्टिफिकेट

डायरेक्टर वेंकट कल्याण की अपकमिंग सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म 'जटाधरा' को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता बनी हुई है। मेकर्स ने उनकी दीवानगी को बढ़ाने के लिए आज शुक्रवार (17 अक्टूबर) को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया। सुधीर बाबू, शिल्पा शिरोड़कर और सोनाक्षी सिन्हा की इस फिल्म के ट्रेलर से इसकी कहानी की एक झलक मिलती है। ट्रेलर यह संकेत देता है कि काला जादू महज एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि एक ऐसा खतरनाक हथियार है, जो इंसानी बस से बाहर शक्तियों को आजाद कर देता है। फिल्म में सुधीर को एक ऐसे भूत-प्रेत शिकारी के रूप में दिखाया गया है जो आत्माओं और अंधविश्वासों पर यकीन नहीं करता, बल्कि उन्हें गलत साबित करता है।

दूसरी ओर, शिल्पा का किरदार लालच में फंस जाता है जब उसे बताया जाता है कि उसके घर में खजाना छिपा हुआ है। इसी लालच में वह अनजाने में एक पिशाचिनी को मुक्त कर देती है, जिसका रोल सोनाक्षी प्ले कर रही हैं। यह पिशाचिनी एक ऐसी बलि की मांग करती है जिसे समझना आसान नहीं। अब सुधीर को समय रहते उस राक्षसी ताकत का सामना करना होगा और अपने विश्वास को फिर से पाना होगा। एक्टर महेश बाबू ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “ये रहा ‘जटाधरा’ का ट्रेलर, पूरी टीम को शानदार सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

महेश बाबू की पत्नी और शिल्पा की बड़ी बहन नम्रता शिरोड़कर ने भी ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “जटाधारा ट्रेलर के सीन बहुत पसंद आए, सब कुछ बहुत परफेक्ट लग रहा है। आपको एक नए किरदार में देखकर बहुत खुशी हुई सुधीर और शिल्पा।” जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा की फिल्म को उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेरणा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा ने प्रोड्यूस किया है। अक्षय केजरीवाल और कुसुम अरोड़ा ने इसे को-प्रोड्यूस किया है। फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी। सोनाक्षी की पिछली फिल्म ‘निकिता रॉय’ थी, जिसके डायरेक्टर उनके भाई कुश सिन्हा थे। फिल्म असफल साबित हुई।

jatadhara,jatadhara movie,jatadhara trailer,sonakshi sinha,shilpa shirodkar,sudhir babu,ek deewane ki deewaniyat movie,censor board,harshvardhan rane,sonam bajwa

हर्षवर्धन राणा और सोनम बाजवा की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ इस दिन होगी रिलीज

‘सनम तेरी कसम’ फेम एक्टर हर्षवर्धन राणे की अपकमिंग फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' को लेकर लगातार खबरें आती रहती हैं। यह रोमांटिक फिल्म दिवाली पर थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है। इससे पहले मूवी पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है और फिल्म की अवधि का भी पता चल गया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 'एक दीवाने की दीवानियत' को सेंसर बोर्ड ने 'A' रेटिंग के साथ पास कर दिया है। इसी के साथ 22 साल बाद दिवाली पर 'A' रेटेड फिल्म रिलीज होने जा रही है।

फिल्म में तमाम बदलावों के बाद इसका रनटाइम 2 घंटे 20 मिनट और 17 मिनट हो गया है। सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को फिल्म में 6 बदलाव करने के लिए कहा है। सीबीएफसी ने फिल्म में 2 मिनट 12 सेकंड के एक सीन को एडिट करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय के एक सीन से एक सैकंड का विजुअल हटाने को कहा है। फिल्म में कुछ डायलॉग्स भी बदले गए हैं। 'उसके साथ सोना' को हटाने का सुझाव दिया गया है। शब्द 'माल' की जगह 'लड़की' शब्द इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है।

दो जगहों पर 'रावण' शब्द को 'खलनायक' शब्द से रिप्लेस करने के लिए कहा गया है। महाकाव्य रामायण से जुड़े सभी डायलॉग्स भी हटा दिए हैं। फिल्म को मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट किया है। इसमें हर्षवर्धन और सोनम बाजवा लीड रोल में दिखाई देंगे। यह 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर कॉमेडी मूवी ‘थामा’ से टक्कर होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह