बॉलीवुड के सितारे अक्सर महंगी गाड़ियों में चलते हैं और कैमरों से बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस बार जो नजारा सामने आया, वो कुछ अलग ही था। एक्ट्रेस जैसमीन भसीन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो रिमझिम बारिश के बीच सड़क किनारे कैब का इंतज़ार करती नज़र आईं। उनके चेहरे पर थोड़ी बेचैनी, और आंखों में हर गुजरती गाड़ी को देखने की उम्मीद दिख रही थी।
कैमरे में कैद हुए इस लम्हे में, बारिश में भीगती जैसमीन अपने छोटे से आउटफिट में काफी ग्लैमरस लग रही थीं। लेकिन जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर आया, सोशल मीडिया यूज़र्स ने ह्यूमर और ट्रोलिंग का तड़का लगाना शुरू कर दिया।














