Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देशभक्ति से ओतप्रोत रहेगा जनवरी 2025, सिनेमाघरों में प्रदर्शित होंगी ये फिल्में, गरम होगा दर्शकों का खून

पीरियड ड्रामा या सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्मों के शौकीन हैं तो जनवरी 2025 आपके लिए धमाकेदार होगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 20 Dec 2024 7:55:21

देशभक्ति से ओतप्रोत रहेगा जनवरी 2025, सिनेमाघरों में प्रदर्शित होंगी ये फिल्में, गरम होगा दर्शकों का खून

पीरियड ड्रामा या सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्मों के शौकीन हैं तो जनवरी 2025 आपके लिए धमाकेदार होगा। इस महीने 5 ऐसी फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है जिनकी प्रेरणा ऐतिहासिक घटनाओं से ली गई है। इनमें ज्यादातर वॉर मूवीज हैं। 26 जनवरी के आसपास थिएटर में फिल्म देखने का मन बना रहे हैं तो जान लें कब कौन सी फिल्म रिलीज होगी।
bollywood movies january 2025,january 2025 film releases,bollywood releases 2025,upcoming bollywood movies,january 2025 film lineup,new bollywood films 2025,bollywood movie announcements,january 2025 cinema releases,bollywood film schedule,january 2025 movie premieres फतेह और इक्कीस

सोनू सूद की फिल्म फतेह हिस्टोरिकल तो नहीं लेकिन सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। कहानी साइबर क्राइम पर है। यह 10 जनवरी को रिलीज होगी। इक्कीस वॉर फिल्म है। यह 1971 के युद्ध के बैकग्राउंड पर बनी है और सबसे युवा परम वीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित है। यह फिल्म भी 10 जनवरी को प्रदर्शित होगी।
bollywood movies january 2025,january 2025 film releases,bollywood releases 2025,upcoming bollywood movies,january 2025 film lineup,new bollywood films 2025,bollywood movie announcements,january 2025 cinema releases,bollywood film schedule,january 2025 movie premieres आजाद

वर्ष 2024 में हर तीन महीने में सिनेमाघरों में नजर आए अजय देवगन एक बार फिर तीन महीने बाद जनवरी 25 में अपनी पहली फिल्म के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिये वे दो युवा सितारों —अमन देवगन और राशा थडानी—को दर्शकों से रूबरू कराने जा रहे हैं। यह फिल्म पीरियड ड्रामा है। इसमें एक परिवार और उनके लॉयल घोड़े की कहानी को दिखाया जाएगा। रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म महाराणा प्रताप और उनके घोड़े चेतक की कहानी से प्रेरित है। इस फिल्म का टकराव कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित और विवादित फिल्म इमरजेंसी से है, जो 17 जनवरी को प्रदर्शित होने जा रही है। bollywood movies january 2025,january 2025 film releases,bollywood releases 2025,upcoming bollywood movies,january 2025 film lineup,new bollywood films 2025,bollywood movie announcements,january 2025 cinema releases,bollywood film schedule,january 2025 movie premieres इमरजेंसी

कंगना रनौत स्टारर इमरजेंसी इंदिरा गांधी की जिंदगी पर आधारित है। पिछले वर्ष इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से पास करने से इंकार कर दिया था। काफी सोच विचार और कुछ परिवर्तनों के निर्देश के बाद इस फिल्म को प्रदर्शित करने की मंजूरी मिली। निर्माताओं द्वारा सेंसर बोर्ड की सभी बाधाओं को दूर करने के आश्वासन के बाद अब यह फिल्म 17 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण जी स्टूडियो और कंगना रनौत के मणिकर्णिका फिल्म्स ने मिलकर किया है। निर्देशन की कमान कंगना ने स्वयं सम्भाली है। bollywood movies january 2025,january 2025 film releases,bollywood releases 2025,upcoming bollywood movies,january 2025 film lineup,new bollywood films 2025,bollywood movie announcements,january 2025 cinema releases,bollywood film schedule,january 2025 movie premieres स्काई फोर्स

पिछले तीन सालों से लगातार असफलता का शिकार हो रहे अक्षय कुमार इस वर्ष की शुरूआत स्काई फोर्स नामक फिल्म से करने जा रहे हैं। यह कहानी भारत-पाकिस्तान के 1965 में हुए युद्ध पर आधारित है। इसमें भारत की तरफ से की गई खतरनाक एयरस्ट्राइक दिखाई जाएगी। यह फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर 24 जनवरी को प्रदर्शित होने जा रही है। हालांकि इसे वर्ष 2024 में प्रदर्शित किया जाना था लेकिन दूसरी फिल्मों से लगातार मिल रहे टकराव के कारण इसे आगे सरकाया गया। इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजान ने किया है।

bollywood movies january 2025,january 2025 film releases,bollywood releases 2025,upcoming bollywood movies,january 2025 film lineup,new bollywood films 2025,bollywood movie announcements,january 2025 cinema releases,bollywood film schedule,january 2025 movie premieres लाहौर

वर्ष 2023 में गदर-2 के जरिये बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी करने वाले सनी देओल अब दर्शकों के सामने लाहौर नामक फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म का कथानक भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय का है, जिसमें इमोशनल कहानी दिखाई जाएगी। निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और इसका निर्माण आमिर खान द्वारा किया गया है। यह राजकुमार संतोषी के साथ सनी देओल की घायल, घातक और दामिनी के बाद वापसी है। 30 साल के लम्बे अंतराल के बाद यह जोड़ी दर्शकों के सामने आ रही है। सनी दओल के साथ विक्की कौशल भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 26 जनवरी के अवसर पर प्रदर्शित होने वाली है, जहाँ इसका मुकाबला अक्षय कुमार की स्काई फोर्स से होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका