न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जन्नत जुबैर और फैसल शेख की जोड़ी को लगी नजर! हुआ ब्रेकअप, दोनों ने इंस्टाग्राम पर किया एक-दूसरे को अनफॉलो

सोशल मीडिया सेंसेशन व एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और मिस्टर फैजू के नाम से लोकप्रिय एक्टर फैसल शेख के रिलेशनशिप को लेकर पिछले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 12 Mar 2025 11:27:42

जन्नत जुबैर और फैसल शेख की जोड़ी को लगी नजर! हुआ ब्रेकअप, दोनों ने इंस्टाग्राम पर किया एक-दूसरे को अनफॉलो

सोशल मीडिया सेंसेशन व एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और मिस्टर फैजू के नाम से लोकप्रिय एक्टर फैसल शेख के रिलेशनशिप को लेकर पिछले काफी समय से खबरें चल रही हैं। उनकी नजदीकियों को देखते हुए फैंस शादी तक की अटकलें लगा रहे हैं। हालांकि इस बीच कुछ ऐसी चीज हुई है जो इस जोड़ी के हमेशा के लिए एक होने के सपना देखने वालों का दिल तोड़ सकती है। दरअसल जन्नत ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड फैसल को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। सिर्फ 68 लोगों को फॉलो कर रहीं जन्नत अब फैसल को फॉलो नहीं कर रही हैं।

इसके जवाब में फैसल ने भी जन्नत को अनफॉलो कर दिया। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो क्यों किया। फैंस को यही लग रहा है कि उनका ब्रेकअप हो चुका है। कुछ लोग इसे महज एक पब्लिसिटी स्टंट भी बता रहे हैं। उनका मानना है कि शायद किसी ब्रांड या प्रमोशन के चलते इन दोनों ने ऐसा किया है। जन्नत के इंस्टाग्राम पर 49.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इन सबके बीच जन्नत ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसके साथ उन्होंने क्रिप्टिक कैप्शन लिखा। इस पोस्ट ने ब्रेकअप की अटकलों को और हवा दी है।

जन्नत ने लिखा, “जो है उसे स्वीकार करो, जो था उसे जाने दो, जो होगा उसपर विश्वास करो।” इन दिनों देखने में आया है कि जब भी कोई रिश्ता बिगड़ता है या टूटता है तो इसके संकेत सोशल मीडिया अकाउंट से दिखने लगते हैं। कुछ समय पहले क्रिकेटर हार्दिक पांड्या व नताशा स्टैनकोविक और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल व धनश्री वर्मा के मामले में कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। पति-पत्नी की ये दोनों चर्चित जोड़ियां टूट चुकी हैं।

जन्नत जुबैर और फैसल शेख की जोड़ी को लगी नजर! हुआ ब्रेकअप, दोनों ने इंस्टाग्राम पर किया एक-दूसरे को अनफॉलो

फराह खान ने कुकिंग शो में की थी फैसल से शादी की बात

पिछले दिनों सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले सेलिब्रिटी कुकिंग शो ‘मास्टरशेफ इंडिया’ के एक एपिसोड में होस्ट मशहूर कोरियोग्राफर व फिल्ममेकर फराह खान ने मजाक में कहा था कि वह फैसल की शादी जन्नत से करवाकर ही रहेंगी। जब फैसल अपने खाना बनाने के हुनर का प्रदर्शन कर रहे थे, तब फराह ने चुटकी लेते हुए कहा कि अब तो उनकी मां उनसे रेसिपी मांगती होंगी। इस पर फैसल ने मजाक में जवाब दिया कि इस शो के बाद तो पक्की मेरी शादी हो जाएगी।

इसके बाद फराह ने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं तो करके ही रहूंगी तेरी शादी। जन्नत की सैर तो करूंगी मैं। इस कमेंट पर फैसल शरमा गए। इससे लगा कि वे भी जन्नत के साथ शादी करने के लिए बेकरार हैं। हालांकि कुछ समय पहले फैसल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हम सालों से दोस्त हैं और बहुत अच्छे दोस्त बने रहेंगे। लोगों को ऐसा बहुत लगता है, पर ऐसा कुछ भी नहीं है। जरूरी नहीं कि जो ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री है, वो ऑफस्क्रीन भी हो। ऑफस्क्रीन हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं सिंगल हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड