Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जान्हवी कपूर ने किया रैम्प वॉक तो आईं यूजर्स के निशाने पर, गोविंदा की भांजी आरती हैं प्रेग्नेंट, भाई कृष्णा ने दिए संकेत

फिल्ममेकर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी एक्ट्रेस जान्हवी कपूर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। फैंस उनकी हर एक्टिविटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 30 Mar 2025 2:36:06

2 News : जान्हवी कपूर ने किया रैम्प वॉक तो आईं यूजर्स के निशाने पर, गोविंदा की भांजी आरती हैं प्रेग्नेंट, भाई कृष्णा ने दिए संकेत

फिल्ममेकर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी एक्ट्रेस जान्हवी कपूर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। फैंस उनकी हर एक्टिविटी पर नजर रखते हैं। जान्हवी को शनिवार (29 मार्च) को लैक्मे फैशन वीक में वॉक करते देखा गया, जिसके बाद उन्हें काफी ज्यादा ट्रॉल किया जा रहा है। दरअसल जान्हवी ने AFEW by राहुल मिश्रा कॉउचर में अपने कर्व्स दिखाते हुए रैंप पर कदम रखा। उन्होंने एक चमकदार ब्लैक बॉडीकॉन गाउन पहना था, जिसमें एक रिस्की थाई-हाई स्लिट थी और उन्होंने मैचिंग स्टिलेटोज के साथ पेयर किया था।

जान्हवी ने अपने हाव-भाव से जलवा दिखाया, लेकिन वह वॉक से इंटरनेट फैशन लवर्स के निशाने पर आ गईं। इंस्टाग्राम पर जान्हवी के रैंप वॉक के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, “यह असली मॉडल्स का अपमान है।” दूसरे ने सवाल किया, “भागती हुई लड़की के इर्द-गिर्द उछलना नेपो के लिए कोई नई बात है?” तीसरे ने लिखा, “उसने वाकई सोचा कि उसने उस भाव और घमंडी चाल के साथ कुछ किया है। वह ऐसे क्यों चल रही है जैसे कि उसकी ट्रेन या फ्लाइट छूटने वाली है?”

बता दें ऐसा पहली बार नहीं है जब जान्हवी को रैंप पर उनके वॉक के लिए ट्रॉलिंग का सामना करना पड़ा है। पिछले साल जून में भी उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ था। तब जान्हवी ने पेरिस हाउते कॉउचर वीक में डिजाइनर राहुल मिश्रा के लिए रैंप वॉक किया था। फैंस का मानना था कि वह बहुत धीमी हैं। जान्हवी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह इन दिनों ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और ‘परम सुंदरी’ की शूटिंग में बिजी हैं। ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में जान्हवी की जोड़ी वरुण धवन और ‘परम सुंदरी’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बनी है।

पिछले साल 25 अप्रैल को दीपक चौहान के साथ हुई थी आरती सिंह की शादी

टीवी की फेमस एक्ट्रेस और दिग्गज एक्टर गोविंदा की भांजी आरती सिंह इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहीं हैं। अब खबरें हैं कि आरती प्रेग्नेंट हैं और बहुत जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। आरती के भाई और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने यह संकेत दिए हैं। हाल ही में आरती, कृष्णा के साथ एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां उनका ग्लैमरस लुक देखने को मिला। इस इवेंट से दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इन्हीं में से एक वीडियो में कृष्णा ने कुछ ऐसा कहा कि आरती भी हैरान रह गईं। कृष्णा बहन से कह रहे हैं कि अब हमको न्यूज सुनाओ कि वो कब आ रहा है। कृष्णा कहते हैं कि शादी हो गई, इतना अच्छा लड़का मिल गया, एंजॉय करो और हमको न्यूज सुनाओ कि वो कब आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अब हर कोई आरती को विश करने में लगा है। सबको लग रहा है कि आरती प्रेग्नेंट हैं। आरती भाई की बात पर स्माइल देती हुई नजर आईं। वैसे कृष्णा ने ये बात सिर्फ मजाक में कही थी।

गौरतलब है कि आरती ने पिछले साल 25 अप्रैल को बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ शादी की थी। शादी मुंबई में धूमधाम से हुई थी, जिसमें गोविंदा समेत कई बड़े स्टार्स शामिल हुए थे। इसके बाद से लगा था कि गोविंदा और कृष्णा का विवाद खत्म हो गया है। आरती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की झलकियां शेयर की थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका