न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जाह्नवी ने पिता के साथ पूरा किया पहला प्रोजक्ट, राजकुमार-पत्रलेखा ने भेजे शादी के लड्डू! सुनील इसलिए हुए भावुक

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने 'मिली' फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर शूटिंग के बीटीएस फोटो शेयर कर यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Nov 2021 2:16:41

जाह्नवी ने पिता के साथ पूरा किया पहला प्रोजक्ट, राजकुमार-पत्रलेखा ने भेजे शादी के लड्डू! सुनील इसलिए हुए भावुक

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने 'मिली' फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर शूटिंग के बीटीएस फोटो शेयर कर यह जानकारी दी। यह फिल्म जाह्नवी के पिता बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह पहला मौका है जब बाप-बेटी ने साथ काम किया है। पहली फोटो में जाह्नवी बैकग्राउंड की तरफ दिख रही हैं और उनके सामने मिली लिखा हुआ क्लैप रखा है। अन्य तस्वीरें फिल्म के सेट से हैं। अन्य तस्वीर में जाह्नवी पिता के साथ बैठी हैं। बोनी वहां मौजूद लोगों को कुछ समझा रहे हैं तो जाह्नवी उन्हें बड़े गौर से सुन रही हैं। जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा, 'इट्स ए रैप-! मिली।

पापा के साथ मेरी पहली फिल्म, जिनके बारे में मैंने केवल एक निर्माता के रूप में अपने पूरे जीवन में कहानियां सुनी हैं। लेकिन, आपके साथ काम करने के बाद, यह कहना कितना अच्छा लग रहा है कि मैं अंत में जानती हूं कि हर किसी का क्या मतलब होता है, जब वो कहते हैं कि आप अपनी हर फिल्म के लिए अपना दिल और आत्मा देते हैं। यह एकमात्र कारण नहीं है कि यह फिल्म मेरे लिए इतनी खास है। यह किसी ऐसे व्यक्ति के साथ काम करने की सबसे प्रेरक यात्रा रही है, जो पूरी तरह से अपने फोकस और सिनेमा के प्रति प्यार से प्रभावित हैं, जैसे मथुकुट्टी जेवियर महोदय।

आपके मार्गदर्शन और धैर्य के लिए धन्यवाद नोबल बाबू थॉमस। मेरे विश्वास को बनाए रखने के लिए कि यदि आप ईमानदारी से पर्याप्त और कड़ी मेहनत करते हैं, तो यात्रा कितनी कठिन है-यह अभी भी जादू की सबसे नजदीकी चीज है। मुझे उम्मीद है कि जब आप फिल्म देखेंगे तो आप लोगों को भी ऐसा ही लगेगा! और मुझे आशा है कि हम आपको गौरवान्वित करेंगे पापा। इस यात्रा के लिए धन्यवाद।

janhvi kapoor,masaba gupta,suniel shetty,boney kapoor,rajkumar rao,tadap,bollywood news in hindi

राजकुमार-पत्रलेखा की 15 नवंबर को हुई थी शादी

एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर को चंड़ीगढ़ में शादी रचाई थी। शादी में उनके कुछ खास दोस्त और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए। ऐसे में जो दोस्त उनकी शादी में शामिल नहीं हो पाए थे, अब उनके लिए कपल ने शादी के लड्डू और एक स्पेशल नोट भेजा है। इस लिस्ट में एक्ट्रेस नीना गुप्ता की डिजाइनर बेटी मसाबा भी शामिल हैं। इन्हें मोतीचूर के लड्डू और एक पर्सनलाइज नोट भेजा गया है। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। राजकुमार और पत्रलेखा ने नोट में लिखा- 'हमने कर दिखाया।

हमे आपको ये बताते हुए उत्सुकता हो रही है कि 11 सालों तक बेस्टफ्रेंड होने के बाद हम चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंध गए हैं। परिस्थितियों की वजह से आप हमारे स्पेशल दिन पर हमारे साथ शामिल नहीं हो पाए। इसलिए हम आपको ये भेज रहे हैं जिससे आप इस ओकेजन को सेलिब्रेट कर सकें। हमारा प्यार पत्रलेखा और राजकुमार।' मसाबा ने लिखा- 'दो खूबसूरत लोग एक साथ, मुबारक हो। राजकुमार और पत्रलेखा।'

janhvi kapoor,masaba gupta,suniel shetty,boney kapoor,rajkumar rao,tadap,bollywood news in hindi

तड़प फिल्म की शूटिंग लोकेशन देख इमोशनल हुए सुनील शेट्टी

एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान की फिल्म 'तड़प' सुर्खियां बटोर रही है। अहान इससे बॉलीवुड डेब्यू भी कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग एक ऐसी लोकेशन पर की गई है, जिससे अहान के पिता व दादा का पुराना नाता है। 'तड़प' के डायरेक्टर मिलन लुथरिया ने एक इंटरव्यू के दौरान शूटिंग का वो पल शेयर किया, जब सुनील भावुक हो गए थे। मिलन ने इंटरव्यू में बताया कि सुनील ने उस लोकेशन से अपने खास लगाव की वजह बताई थी, जहां पर शूटिंग की गई।

दरअसल वहीं से सुनील के पिता वीरप्पा शेट्टी ने अपनी जिंदगी की शुरुआत एक कैंटीन से की थी। उस लोकेशन पर तड़प का पहला शॉट लिया गया था, जो कि साउथ मुंबई सेंट्रल प्लाजा है। फिल्म में अहान मसूरी में एक सिनेमा के मालिक बने हैं। इस लोकेशन के सेट को हमने मुंबई में तैयार किया था। हम वहां शूटिंग कर रहे थे और वो पहला दिन था। जब सुनील और उनकी पत्नी माणा शेट्टी हमें लक विश करने वहां आए थे और वे इमोशनल हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर