न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

26 सितम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की Homebound

अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में खचाखच भरे दर्शकों और लंबे स्टैंडिंग ओवेशन के साथ सराही गई इस फिल्म को अब 26 सितंबर 2025 को दुनियाभर में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह जानकारी धर्मा प्रोडक्शन्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 13 Sep 2025 4:45:24

26 सितम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की Homebound

करन जौहर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘होमबाउंड’ आखिरकार अपनी थिएटरिकल रिलीज के लिए तैयार है। अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में खचाखच भरे दर्शकों और लंबे स्टैंडिंग ओवेशन के साथ सराही गई इस फिल्म को अब 26 सितंबर 2025 को दुनियाभर में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह जानकारी धर्मा प्रोडक्शन्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की। फिल्म में जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक नीरज घेवन के निर्देशन में बनी ‘होमबाउंड’ का वर्ल्ड प्रीमियर प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, जहां इसे नौ मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला—जो आज की तारीख में किसी भी फिल्म के लिए दुर्लभ है। इसके बाद फिल्म ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में भी अपना नॉर्थ अमेरिकन डेब्यू किया, जहां इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।

फिल्म की कहानी 2020 में न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित बशारत पीर के एक लेख से प्रेरित है। यह दो उत्तर भारतीय लड़कों की कहानी है जो बचपन से दोस्त हैं और एक साथ पुलिस अफसर बनने का सपना देखते हैं। लेकिन जब वे नेशनल पुलिस एग्जाम की तैयारी में जुटते हैं, तब समाज की उम्मीदें और निजी दबाव उनकी दोस्ती की असल परीक्षा लेने लगते हैं। फिल्म की पटकथा बशारत पीर, नीरज घेवन और सुमित रॉय ने मिलकर लिखी है, जबकि संवाद नीरज घेवन, वरुण ग्रोवर और नीरज दुबे ने तैयार किए हैं।

homebound,janhvi kapoor,ishaan khatter,vishal jethwa,neeraj ghaywan,karan johar,dharma productions,netflix,cannes film festival,tiff,martin scorsese,basharat peer,masaan,bollywood news,hindi cinema,homebound film release,dharma movies,bollywood international release

फिल्म में ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की परफॉर्मेंस को खासतौर पर सराहा जा रहा है। दोनों ने अपने किरदारों को जिस गहराई से निभाया है, उसने दर्शकों को भावनात्मक रूप से झकझोर दिया। जान्हवी कपूर भी अपनी भूमिका में एक सशक्त उपस्थिति दर्ज कराती हैं।

फिल्म की एक और खास बात यह है कि हॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक मार्टिन स्कॉर्सेसी इस प्रोजेक्ट से बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जुड़े हैं। उन्होंने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में कहा, "मैंने नीरज की पहली फिल्म ‘मसान’ 2015 में देखी थी और मुझे वो बहुत पसंद आई थी। जब मेलिटा टॉस्कन डू प्लांटियर ने मुझे 'होमबाउंड' का प्रोजेक्ट भेजा तो मैं उत्साहित हो गया। मुझे इसकी कहानी और संस्कृति बहुत पसंद आई और मैंने इसे सपोर्ट करने का निर्णय लिया। नीरज ने एक बेहतरीन और संवेदनशील फिल्म बनाई है जो भारतीय सिनेमा में एक अहम योगदान है।"

फिल्म का निर्माण करन जौहर, अदर पूनावाला, अपूर्व मेहता और सोमन मिश्रा ने धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले किया है। विकास के दौरान स्कॉर्सेसी ने फिल्म को गहराई से गाइड भी किया। फिल्म की थिएटर रिलीज के बाद इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा, जिससे यह दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचेगी। फ्रांस में इसकी डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी Ad Vitam ने ली है, जो पहले भी कई ऑस्कर-विजेता फिल्मों को रिलीज कर चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के सत्य निकेतन के पास इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका
दिल्ली के सत्य निकेतन के पास इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका
सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हड़कंप, CM रेखा गुप्ता ने बताया- कई एजेंसियां बचाव में जुटीं
सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हड़कंप, CM रेखा गुप्ता ने बताया- कई एजेंसियां बचाव में जुटीं
सागर में शराब पीने के बाद 11 लोगों की मौत, छह मदिरा दुकानें सील; गांवों में स्क्रीनिंग शुरू
सागर में शराब पीने के बाद 11 लोगों की मौत, छह मदिरा दुकानें सील; गांवों में स्क्रीनिंग शुरू
ग्वालियर-भोपाल जा रही बस में अचानक भड़की आग, 25 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
ग्वालियर-भोपाल जा रही बस में अचानक भड़की आग, 25 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
फराह खान के तीनों बच्चे पढ़ाई के लिए विदेश रवाना, विदाई के बाद छलका मां का दर्द
फराह खान के तीनों बच्चे पढ़ाई के लिए विदेश रवाना, विदाई के बाद छलका मां का दर्द
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इमरान प्रतापगढ़ी का विरोध, प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इमरान प्रतापगढ़ी का विरोध, प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 30वें दिन फिल्म ने किया अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 30वें दिन फिल्म ने किया अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने तारीख पर लगाई मुहर
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने तारीख पर लगाई मुहर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पकड़ी रफ्तार, दो दिन में 56 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पकड़ी रफ्तार, दो दिन में 56 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में किया गया टैक्स फ्री, सीएम धामी ने फिल्म की टीम को दी बधाई
‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में किया गया टैक्स फ्री, सीएम धामी ने फिल्म की टीम को दी बधाई
बिहार में CBI जांच को लेकर बदला नियम, राज्य सरकार की मंजूरी के बिना शुरू नहीं होगी कार्रवाई
बिहार में CBI जांच को लेकर बदला नियम, राज्य सरकार की मंजूरी के बिना शुरू नहीं होगी कार्रवाई
रील बनाने के चक्कर में जिंदगी दांव पर! चलती ट्रेन से लटका युवक, खंभे से टकराया सिर और फिर...
रील बनाने के चक्कर में जिंदगी दांव पर! चलती ट्रेन से लटका युवक, खंभे से टकराया सिर और फिर...
‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में निरहुआ की धमाकेदार एंट्री, आम्रपाली दुबे को लेकर फैंस ने शुरू की अटकलें
‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में निरहुआ की धमाकेदार एंट्री, आम्रपाली दुबे को लेकर फैंस ने शुरू की अटकलें
₹55 महीने से जमा करें और 60 के बाद पाएं ₹3000 पेंशन, मोदी सरकार की इस योजना में ऐसे मिलेगा लाभ
₹55 महीने से जमा करें और 60 के बाद पाएं ₹3000 पेंशन, मोदी सरकार की इस योजना में ऐसे मिलेगा लाभ