न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीदेवी की चालबाज के रीमेक में नजर आ सकती हैं जान्हवी कपूर, परम सुन्दरी को लेकर हैं चर्चाओं में

फिल्म जगत के एक प्रमुख निर्माता ने श्रीदेवी की कल्ट क्लासिक का दर्जा प्राप्त कर चुकी निर्देशक पंकज पाराशर की फिल्म चालबाज के आधिकारिक रीमेक की पेशकश जान्हवी को की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 01 Sep 2025 2:30:33

श्रीदेवी की चालबाज के रीमेक में नजर आ सकती हैं जान्हवी कपूर, परम सुन्दरी को लेकर हैं चर्चाओं में

हाल ही प्रदर्शित हुई दिनेश विजान की फिल्म परम सुन्दरी ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरूआत की है। इस फिल्म को लेकर सुंदरी के रूप में नजर आई जान्हवी कपूर काफी चर्चाओं में हैं। परम सुन्दरी में जान्हवी कपूर की अदाकारी को दर्शकों ने काफी सराहा है। इसके अलावा, उन्होंने वरुण धवन के साथ ‘सनी संस्कारी की तुलसीकुमारी’ के टीज़र से भी सिने जगत के साथ-साथ दर्शकों के दिलों में हलचल मचा दी। अब जान्हवी कपूर एक और फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं।

बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, जान्हवी कपूर अपनी माँ श्रीदेवी के आइकॉनिक किरदार में कदम रखने वाली हैं। समाचारों के अनुसार फिल्म जगत के एक प्रमुख निर्माता ने श्रीदेवी की कल्ट क्लासिक का दर्जा प्राप्त कर चुकी निर्देशक पंकज पाराशर की फिल्म चालबाज के आधिकारिक रीमेक की पेशकश जान्हवी को की है। बताया जा रहा है कि "जान्हवी के लिए ‘चालबाज़’ सिर्फ़ एक फिल्म नहीं है, बल्कि यह एक भावना है। उन्होंने 'चालबाज़' में मुख्य भूमिका निभाने का मौका तो झटपट ले लिया है, लेकिन इस पर पूरी सावधानी बरत रही हैं।"

समाचारों में कहा जा रहा है कि जान्हवी इस फिल्म में केवल अपनी माँ की विरासत का लाभ उठाना नहीं चाहती हैं। वह अपने आसपास के लोगों की राय ले रही हैं और रीमेक को लेकर पूरी तरह सोच-समझ कर कदम बढ़ा रही हैं। जान्हवी के इस प्रोजेक्ट पर अंतिम निर्णय सितंबर के अंत तक लेने की उम्मीद है।

फिलहाल इस रीमेक के निर्माता और निर्देशक की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि, फिल्म प्रेमियों और जान्हवी के फैंस के लिए यह एक बेहद उत्साहजनक खबर है कि वे जल्द ही ‘चालबाज़’ के रोमांचक और यादगार किरदार में अपनी माँ की तरह अभिनय करती दिखाई देंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल

UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी

Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब

इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना

10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स

कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा

दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें

रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग

हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत

'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...

मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई

'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह