न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘होमबाउंड’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में मां श्रीदेवी की साड़ी पहन पहुंचीं जान्हवी, बॉयफ्रेंड शिखर के परिवार के साथ खिंचवाईं Photos

मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर और दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर (28) ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है तब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Sep 2025 11:26:46

‘होमबाउंड’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में मां श्रीदेवी की साड़ी पहन पहुंचीं जान्हवी, बॉयफ्रेंड शिखर के परिवार के साथ खिंचवाईं Photos

मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर और दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर (28) ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है तब से ही लाइमलाइट में रहती हैं। फिर बात चाहे उनकी फिल्मों की हो या फिर निजी जिंदगी की। कुछ दिनों पहले उनकी फिल्म ‘परम सुंदरी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें उनकी जोड़ी पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बनी। अब जान्हवी अपनी आने वाली फिल्म ‘होमबाउंड’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसे आधिकारिक तौर पर भारत की ओर से ऑस्कर अवार्ड में भेजने के लिए चुना गया है।

फिल्म 26 सितंबर को थिएटर्स में दस्तक देगी। इससे पहले सोमवार (22 सितंबर) की रात ‘होमबाउंड’ की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। इसमें जान्हवी अपनी मां की साड़ी पहनकर पहुंचीं, जिसे देख लोग भावुक हो गए। जान्हवी नेवी ब्लू और गोल्डन कढ़ाई वाली साड़ी में नजर आईं। इस एलीगेंट साड़ी को जान्हवी ने ब्लैक ब्लाउज और डीसेंट जूलरी के साथ कैरी किया। एक दिलकश चोकर इस लुक की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। यह आइकॉनिक ड्रेस श्रीदेवी ने साल 2017 में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के रिसेप्शन में पहनी थी।

तब श्रीदेवी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर जान्हवी का एक वीडियो शेयर किया है। इस इवेंट में जब जान्हवी की एंट्री हुई तो हर कोई उन्हें देखता रह गया। जान्हवी को देख फैंस श्रीदेवी को याद कर रहे हैं। श्रीदेवी ने 80 के दशक में धूम मचा दी थी और उनकी फिल्में एक के बाद एक हिट होती थी। दुर्भाग्य से 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी का दुबई में होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से दुखद निधन हो गया।

जान्हवी ने खासतौर पर शिखर के माता-पिता और उनके नाना-नानी को किया अटैंड

जान्हवी ने इस इवेंट में रेड कार्पेट पर वॉक किया और बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के परिवार के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। जान्हवी ने खासतौर पर शिखर के माता-पिता और उनके नाना-नानी को वक्त दिया और उनके साथ फोटोशूट कराया। शिखर के नाना सुशील कुमार शिंदे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। फैंस चाहते हैं कि जान्हवी और शिखर जल्द से जल्द शादी कर अपने रिश्ते को और मजबूत बना लें।

नीरज घेवान के निर्देशन में बनी ‘होमबाउंड’ की स्क्रीनिंग में जान्हवी के अलावा फिल्म के लीड एक्टर ईशान खट्टर और विशाल जेठवा भी थे। साथ ही विक्की कौशल, उनके भाई सनी कौशल, करण जौहर व फराह खान सहित और भी कई सेलेब्स ने इवेंट की शोभा बढ़ाई। इससे पहले ‘होमबाउंड’ को कांस फिल्म फेस्टिवल में रिलीज किया गया था जिसके लिए पूरी टीम को स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला था।

करण जौहर और अदार पूनावाला द्वारा निर्मित इस फिल्म को TIFF में भी दिखाया गया था। जान्हवी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह जल्द ही वरुण धवन के साथ 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आएंगी। फिल्म 2 अक्टूबर को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में पहुंचेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह