न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'भीगी साड़ी' में जान्हवी कपूर ने जिया बॉलीवुड का बारिश वाला ख्वाब, कहा — जैसे किसी पुराने फिल्मी ख्वाब में जी रही हूं

बारिश वाले गानों का हमारी फिल्मों में हमेशा एक खास मुकाम रहा है। इनमें एक जादू है, जो कभी पुराना नहीं होता। मैंने बचपन से ऐसी कई आइकॉनिक सीन देखे हैं जो बारिश में फिल्माए गए, और अब भीगी साड़ी के ज़रिए उस विरासत का हिस्सा बनना किसी सपने जैसा है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 08 Aug 2025 4:36:37

'भीगी साड़ी' में जान्हवी कपूर ने जिया बॉलीवुड का बारिश वाला ख्वाब, कहा — जैसे किसी पुराने फिल्मी ख्वाब में जी रही हूं

बॉलीवुड में बारिश सिर्फ मौसम नहीं, एक एहसास है। कभी इश्क का इज़हार, कभी तन्हा दिल की पुकार, तो कभी क्लासिक रोमांस की सबसे खूबसूरत तस्वीर। चाहे वह ब्लैक एंड व्हाइट दौर की मधुबाला हों या मॉडर्न युग में दीपिका पादुकोण, बारिश ने हर नायिका को किसी न किसी यादगार पल का हिस्सा बनाया है। अब इसी परंपरा में जुड़ रहा है जान्हवी कपूर का नाम, जिनकी आगामी फिल्म 'परम सुंदरी' का गाना 'भीगी साड़ी' सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है।

जान्हवी कपूर का कहना है कि यह गाना उनके लिए एक सपने को जीने जैसा अनुभव रहा। उन्होंने कहा, “बारिश वाले गानों का हमारी फिल्मों में हमेशा एक खास मुकाम रहा है। इनमें एक जादू है, जो कभी पुराना नहीं होता। मैंने बचपन से ऐसी कई आइकॉनिक सीन देखे हैं जो बारिश में फिल्माए गए, और अब 'भीगी साड़ी' के ज़रिए उस विरासत का हिस्सा बनना किसी सपने जैसा है।”

गाने की शूटिंग के अनुभव को साझा करते हुए जान्हवी ने बताया, “जब हमने यह गाना शूट किया, तो ऐसा लगा जैसे किसी पुराने बॉलीवुड ख्वाब में जी रही हूं — बारिश में नाचना, हर बीट को महसूस करना, हर इमोशन को जीना… वो एक जादुई अनुभव था।”

'भीगी साड़ी' सिर्फ एक म्यूज़िकल ट्रैक नहीं, बल्कि एक फील है — जिसमें दिल को छू लेने वाली धुन, मनमोहक लोकेशंस और जान्हवी की बेमिसाल अदाएं एक साथ मिलती हैं। साड़ी में जान्हवी की रोमांटिक मौजूदगी पुराने दौर की याद तो दिलाती है, लेकिन मॉडर्न सिनेमैटिक टच के साथ।

फिल्म 'परम सुंदरी', जहां एक ओर ग्लैमर, इमोशंस और दिल से जुड़ी कहानियों का वादा करती है, वहीं 'भीगी साड़ी' पहले ही दर्शकों को भावुक कर रही है। यह गाना धीरे-धीरे उन आइकॉनिक रेन सॉन्ग्स की सूची में अपनी जगह बनाता दिख रहा है, जिन्होंने बॉलीवुड की पहचान गढ़ी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी