न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दलित कहकर मजाक उड़ाने पर जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने सोशल मीडिया यूजर को दिया यह करारा जवाब

दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी और मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर हमेशा सुर्खियों में रहती है। फैंस को उनकी प्रोफेशनल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 18 Mar 2025 11:17:45

दलित कहकर मजाक उड़ाने पर जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने सोशल मीडिया यूजर को दिया यह करारा जवाब

दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी और मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर हमेशा सुर्खियों में रहती है। फैंस को उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की खबरें लगातार मिलती रहती हैं। लंबे समय से जान्हवी का नाम उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों ने हाई स्कूल तक साथ में पढ़ाई की है। उन्हें कई मौकों पर साथ देखा गया है। हालांकि उन्होंने कभी भी खुलकर अपने रिलेशनशिप को लेकर बात नहीं की। इस बीच शिखर ने इंस्टाग्राम पर एक ट्रॉल के खिलाफ आवाज उठाई, जिसने उनकी जाति को लेकर उन पर निशाना साधा था।

दरअसल एक त्योहार पर शिखर ने अपने पालतू कुत्तों और गर्लफ्रेंड जान्हवी के साथ तस्वीरें शेयर की थीं, जिस पर एक यूजर ने ट्रॉल करते हुए कमेंट किया, “लेकिन तू तो दलित है।” शिखर ने इसका जवाब देते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई और लिखा, “यह सच में काफी दुखद है कि 2025 में भी आप जैसे लोग ऐसी छोटी सोच और पिछड़ी मानसिकता वाले हैं।

दिवाली का त्योहार प्रगति और एकता का है। ऐसी अवधारणाएं जो पूरी तरह से आपकी छोटी बुद्धि से परे हैं। भारत की ताकत हमेशा इसकी विविधता और समावेशिता में रही है, जिसे तुम स्पष्ट रूप से समझने में विफल रहे हो। शायद बुरी सोच फैलाने के बजाय, आज खुद को शिक्षित करने पर ध्यान देते। क्योंकि अभी फिलहाल एकमात्र चीज है जो सच में अछूत है, वह है तुम्हारी सोच।”

दलित कहकर मजाक उड़ाने पर जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने सोशल मीडिया यूजर को दिया यह करारा जवाब

शिखर ने दिवाली पर जान्हवी और पैट डॉग्स के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था…

गौरतलब है कि शिखर ने दिवाली पर तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, “हमारी तरफ से आपको दिवाली की शुभकामनाएं। भगवान राम के आगमन से आपके जीवन में प्रकाश और समृद्धि आए, बुराई पर अच्छाई का शासन हो और हमें हमेशा धार्मिक मार्ग चुनने की शक्ति और बुद्धि मिले। धन्य हैं वो लोग जो जरूरतमंदों की मदद करने, उत्थान करने और उनकी रक्षा करने की क्षमता रखते हैं।”

शिखर ने जो फोटो डाली थी, उनमें पहली फोटो में वे अपने डॉग्स के साथ हैं। दूसरी फोटो में वे डॉग्स के साथ पूजा कर रहे थे। तीसरी फोटो में जान्हवी उनके साथ साड़ी पहने बैठी हैं और डॉग्स भी हैं। चौथी फोटो में वे अपने पैट डॉग के सामने हाथ जोड़े हैं। शिखर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं।

सुशील की तीन बेटियां हैं और शिखर स्मृति शिंदे के बेटे हैं। शिखर के भाई वीर पहाड़िया ने इसी साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई मूवी ‘स्काई फोर्स’ के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखा। फिल्म में अक्षय कुमार और सारा अली खान भी थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड