न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘जामताड़ा : सीजन 2’ के इस एक्टर ने की आत्महत्या, OTT पर इस दिन स्ट्रीम होने जा रही ‘कांतारा चैप्टर 1’

इन दिनों मनोरंजन जगत से एक के बाद एक दुखद खबर सामने आ रही है। अब एक बार फिर ऐसी ही दिल तोड़ने वाली बात है। ओटीटी प्लेटफॉर्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Oct 2025 9:11:46

2 News : ‘जामताड़ा : सीजन 2’ के इस एक्टर ने की आत्महत्या, OTT पर इस दिन स्ट्रीम होने जा रही ‘कांतारा चैप्टर 1’

इन दिनों मनोरंजन जगत से एक के बाद एक दुखद खबर सामने आ रही है। अब एक बार फिर ऐसी ही दिल तोड़ने वाली बात है। ओटीटी प्लेटफॉर्मनेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘जामताड़ा : सीजन 2’ में नजर आ चुके अभिनेता सचिन चांदवड़े ने आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट के मुताबिक सचिन ने महाराष्ट्र के जलगांव स्थित अपने घर पर पंखे से लटककर खुदकुशी की। वे महज 25 साल के थे। इस खबर से मराठी व हिंदी सिनेमा जगत को झटका लगा है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सचिन 23 अक्टूबर को जलगांव के परोला स्थित अपने घर पर मृत पाए गए थे। उनके परिवार ने उन्हें फ्लैट में फंदे से लटका हुआ पाया जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले गए।

स्थिति बिगड़ने पर उन्हें धुले के एक अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इलाज के दौरान 24 अक्टूबर की रात लगभग 1:30 बजे सचिन ने दुनिया को अलविदा कह दिया। आत्महत्या के पीछे का कारण तनाव/डिप्रेशन बताया जा रहा है। परोला पुलिस ने ‘अकस्मात मृत्यु’ का केस दर्ज किया है। परिवार ने अभी तक इस दुखद घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। उनके निधन से ना केवल गांव, बल्कि पूरे तालुका में शोक की लहर है। उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है तो वहीं, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और सचिन के दोस्तों और फैन्स में भी उदासी का माहौल है।

सचिन सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, बल्कि एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी थे। वे पुणे के एक आईटी पार्क में काम करते थे और एक्टिंग के जुनून को आगे बढ़ा रहे थे। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक रहा था। सचिन ढोल ताशा स्क्वाड के सदस्य भी थे। गणेशोत्सव और गुड़ी पड़वा जैसे त्यौहारों के दौरान उन्हें ढोल बजाते देखा जा सकता था। उनके सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी कई तस्वीरें मौजूद हैं। सचिन मशहूर वेब शो ‘जामताड़ा’ का हिस्सा थे जो साल 2023 में रिलीज हुआ था। वे 'विषय क्लोज' नाम की एक फिल्म में भी दिखाई दिए थे। सचिन ने निधन से पहले नए प्रोजेक्ट ‘असुरवन’ की घोषणा की थी, जिसमें उन्होंने लीड रोल निभाया है। यह थ्रिलर फिल्म इसी साल रिलीज होनी थी।

ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ बन चुकी है इस साल सबसे ज्यादा कमाई वाली मूवी

साउथ इंडियन स्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' इस साल की चर्चित फिल्मों में से एक है। यह गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने अब तक धमाकेदार कमाई कर ली है। हर किसी ने ऋषभ की इस फिल्म की काफी तारीफ की है। अब इसकी ओटीटी रिलीज पर बड़ी अपडेट सामने आई है। यह थिएटर में रिलीज के 29 दिन बाद ओटीटी पर आ रही है। यह जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने वाली है। यह 31 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। प्राइम वीडियो ने आज सोमवार (27 अक्टूबर) को इसकी घोषणा फिल्म का वीडियो प्रोमो जारी कर दी है।

फिल्म मूल कन्नड़ भाषा के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और मलयालम में डब वर्जन में उपलब्ध होगी। खास बात यह है कि फिल्म 31 अक्टूबर को अंग्रेजी में विदेश के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह कदंब वंश के समय की कहानी है, जो पंजुलुरी दैव, गुलिगा और चवुंडी की पौराणिक कथाओं की पृष्ठभूमि को दर्शाती है। यह फिल्म होमबाले फिल्म्स द्वारा निर्मित है और साल 2022 की सुपरहिट फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल है।

ऋषभ ने फिल्म के बारे में कहा कि यह कहानी हमारी मिट्टी से जुड़ी है, जो इंसान, प्रकृति और आस्था के पवित्र रिश्ते को दर्शाती है। मैंने इस प्रीक्वल में कहानी की जड़ों को फिर से जीवंत करने की कोशिश की है। हर रस्म, भावना और पल हमारी संस्कृति और परंपराओं से प्रेरित है। यह इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड